लाइव न्यूज़ :

शिंदे की बगावत भांप कर उद्धव ठाकरे ने फड़नवीस से की थी डील की कोशिश, मोदी-शाह से भी साधा संपर्क, नहीं मिली कामयाबी

By शिवेंद्र राय | Updated: July 17, 2022 14:40 IST

एकनाथ शिंदे की बगावत को पहले ही भांपकर उद्धव ठाकरे ने इस संकट से निपटने की कोशिश की थी। उद्धव ने देवेंद्र फड़नवीस से बात कर के डील करने की कोशिश की थी। ठाकरे ने सरकार बचाने के लिए मोदी-शाह से भी बात करने की कोशिश की लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ने फड़नवीस से मांगी थी मददमोदी-शाह से भी संपर्क करने की कोशिश की थीशिंदे की बगावत को भांप गए थे उद्धव ठाकरे

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की खुलेआम बगावत से पहले ही उद्धव ठाकरे ने आने वाले खतरे को भांप लिया था और इससे निपटने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से बात भी की थी। उद्धव ठाकरे फड़नवीस के साथ डील करना चाहते थे। हालांकि फड़नवीस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई और उद्धव की सरकार और पार्टी बचाने की कोशिश असफल हो गई।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बगावत का अंदेशा होते ही उद्धव ने सबसे पहले देवेंद्र फड़नवीस से संपर्क साधा। दोनो के बीच फोन पर लंबी बातचीत भी हुई लेकिन फड़नवीस ने मामले से सीधे पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से भी बात करने की कोशिश की लेकिन वहां से भी उद्धव को निराशा ही हाथ लगी।

एमएलसी चुनाव के बाद ही उद्धव को लग गया था अंदाजा

महाराष्ट्र में हुए एमएलसी चुनाव में शिवसेना के कुछ विधायकों ने क्रास वोटिंग की थी। इसके बाद शिवसेना की तरफ से विधायकों को बैठक के लिए बुलाया गया। उद्धव ठाकरे की बुलाई बैठक में एकनाथ शिंदे और उनके कुछ समर्थक नहीं पहुंचे। यहीं से ठाकरे ने आने वाले संकट को महसूस कर लिया था। उद्धव ठाकरे ने भाजपा नेताओं से संपर्क कर के डील करने की कोशिश की कि एकनाथ शिंदे को तरजीह न दी जाए। लेकिन फड़नवीस और दिल्ली दोनो जगह से उद्धव को बेरूखी ही मिली।

भाजपा के समर्थन से सीएम बने शिंदे

उद्धव ठाकरे ने आने वाले संकट को पहचान तो लिया लेकिन उससे बचाव का तरीका नहीं खोज पाए। शिवसेना के दो तिहाई से ज्यादा विधायकों को अपने साथ लेकर बगावत करने वाले एकनाथ शिंदे अब भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। जिन देवेंद्र फड़नवीस से उद्धव ने मदद की आस लगाई थी वह अब शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। सरकार पर कब्जा जमा चुके शिंदे की नजर अब पार्टी पर है। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है