लाइव न्यूज़ :

चुनावी नतीजों पर शिवसेना का मोदी सरकार पर तंज, लोगों की इच्छा ‘‘भाजपा मुक्त’’ हो भारत

By भाषा | Updated: December 12, 2018 16:33 IST

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ देश के तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में सत्ता गंवाने वाली भाजपा पर तंज कसते हुए शिवसेना ने कहा कि चुनाव परिणाम बताते हैं कि इन राज्यों की जनता ने ‘ज्यादा उड़ने वालों को धाराशायी कर’ दिया है।

Open in App

देश के तीन प्रमुख हिंदी भाषी राज्यों में सत्ता गंवाने वाली भाजपा पर तंज कसते हुए शिवसेना ने बुधवार को कहा कि चुनाव परिणाम बताते हैं कि इन राज्यों की जनता ने ‘भाजपा मुक्त’ का संदेश दिया है।केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा के इस सहयोगी दल ने कहा जनता ने ‘ज्यादा उड़ने वालों को धाराशायी कर’ दिया है।आरबीआई गवर्नर रहे उर्जित पटेल के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि देश को चार-पांच कारोबारियों के दिमाग से चलाया जा रहा है और इससे भारतीय रिजर्व बैंक जैसी संस्था टूट रही है।इसमें कहा गया है कि इन परिणामों से, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ‘कांग्रेसमुक्त भारत’ का जो सपना देखा था, वह भाजपा शासित राज्यों में ही धूल में मिल गया है। इन राज्यों की जनता ने ही ‘भाजपा मुक्त’ का संदेश दिया है।इसमें कहा गया है कि सरकार सिर्फ चुनाव लड़कर जीतने के लिए होती है, इस देश में भाजपा के अलावा और कोई दल न टिके और न बचे और भाजपा के आश्रित के रूप में रहे, इस प्रवृत्ति की हार चार राज्यों में हुई है। 

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश चुनावछत्तीसगढ़ चुनावराजस्‍थान चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी