लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे सीएम, एनसीपी का डिप्टी सीएम और कांग्रेस के पास विधानसभा अध्यक्ष, 15-13-13 होंगे तीनों दल के मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 27, 2019 17:29 IST

सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री के अलावा, शिवसेना के पास 15 मंत्री, राकांपा के पास उपमुख्यमंत्री और 13 अन्य मंत्री हैं। कांग्रेस के पास विधानसभा अध्यक्ष और 13 मंत्री होंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देशपथ ग्रहण समारोह के लिये मध्य मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाकरे बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

महाराष्ट्र के नामित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। कल उद्धव ठाकरे शपथ लेंगे। कई राज्य के मुख्यमंत्री इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 

शिवसेना प्रमुख व महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के नेता उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिये मध्य मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क और उसके आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री के अलावा, शिवसेना के पास 15 मंत्री, राकांपा के पास उपमुख्यमंत्री और 13 अन्य मंत्री हैं। कांग्रेस के पास विधानसभा अध्यक्ष और 13 मंत्री होंगे। 

 

पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाकरे बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) के नेता उद्धव ठाकरे परिवार से मुख्यमंत्री बनने वाले पहले सदस्य होंगे।

शिवसैनिकों का शिवाजी पार्क से भावनात्मक जुड़ाव रहा है, जहां पार्टी के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे दशहरा रैली को संबोधित किया करते थे। बाल ठाकरे के पुत्र उद्धव ने भी इस परंपरा को बरकरार रखा। बाल ठाकरे का अंतिम संस्कार भी शिवाजी पार्क के एक कोने में किया गया था, जिसे शिवसैनिक "शिवतीर्थ" कहते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न पार्टियों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। अधिकारी ने कहा कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) विनय चौबे समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को समारोह स्थल पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।

शिवाजी पार्क पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "कार्यक्रम में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है, लिहाजा समारोह स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये जाएंगे।" अधिकारी ने कहा कि सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जाएगा।

साथ ही भीड़ पर नजर रखने के लिये ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आगंतुकों और वीवीआईपी मेहमानों के वाहनों की पार्किंग जैसे मुद्दों पर भी यातायात प्रबंधन के साथ चर्चा की। इसी से संबंधित एक घटनाक्रम में बंबई उच्च न्यायालय ने शिवाजी पार्क में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बुधवार को सुरक्षा संबंधी चिंता जताई और कहा कि सार्वजनिक मैदानों पर इस किस्म के कार्यक्रमों को आयोजित करने का यह नियमित सिलसिला नहीं होना चाहिए। उच्च न्यायालय ने एक एनजीओ की याचिका पर वर्ष 2010 में इस क्षेत्र को ‘साइलेंस जोन’ घोषित कर दिया था। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाउद्धव ठाकरेसोनिया गाँधीशरद पवारदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी