लाइव न्यूज़ :

Sanjay Raut: संजय राउत दोषी?, मानहानि मामले में 15 दिन की सजा और 25000 रुपये जुर्माना, जानें क्या है केस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 26, 2024 13:05 IST

Sanjay Raut Defamation Case: मुंबई की अदालत ने मानहानि मामले में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत को 15 दिन की सजा सुनाई।

Open in App
ठळक मुद्दे संजय राउत को 15 दिन की कैद का आदेश दिया और 25,0000 रुपये का जुर्माना लगाया 100 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था। भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (आपराधिक मानहानि) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी।

मुंबईः शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) को बड़ा झटका लगा है। मुंबई की अदालत ने गुरुवार को भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा किरीट सोमैया की शिकायत पर मानहानि मामले में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत को दोषी ठहराया। मेधा किरीट सोमैया के वकील विवेकानंद गुप्ता ने एएनआई को बताया, "अदालत ने संजय राउत को 15 दिन की कैद का आदेश दिया और 25,0000 रुपये का जुर्माना लगाया।" मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मझगांव ने राउत को दोषी ठहराया है। मामला सोमैया द्वारा तब दायर किया गया था, जब राउत ने उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।

भाजपा नेता पर मीरा भयंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण से संबंधित 100 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार मामले में शामिल होने का आरोप लगाया था। अदालत ने आरोपी से मुआवजे के तौर पर 25000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मेधा ने राउत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 499 (आपराधिक मानहानि) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की थी।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (सिवड़ी अदालत) ने राज्यसभा सदस्य राउत को भारतीय दंड संहिता की धारा 500 (मानहानि के लिए दंड) के तहत दोषी ठहराया और उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। मेधा सोमैया ने वकील विवेकानंद गुप्ता के माध्यम से दायर अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि राउत ने उनके और उनके पति के खिलाफ निराधार तथा पूरी तरह से मानहानिकारक आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि राउत ने उन पर मीरा भयंदर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में कुछ सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण और रखरखाव पर 100 करोड़ रुपये के घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। शिकायत में कहा गया था, ‘‘आरोपी द्वारा मीडिया को दिए गए बयान अपने आप में मानहानिकारक हैं। ये बयान आम जनता की नजर में मेरे चरित्र को खराब करने के लिए दिए गए हैं।’’

टॅग्स :संजय राउतशिव सेनामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्टप्यार के खिलाफ परिवार, प्रेमिका के परिवार ने बुलाया, पेड़ से बांधकर जमकर कूटा, मोबाइल-दोपहिया छीना, प्रेमी ज्ञानेश्वर कोकाटे ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़िए सुसाइड नोट?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारकौन थे विजयपत सिंघानिया?, 87 साल के उम्र में ली अंतिम सांस?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो