लाइव न्यूज़ :

उद्धव ने केंद्र से औरंगाबाद हवाईअड्डे का नाम बदलने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: January 7, 2021 00:15 IST

Open in App

मुंबई, छह जनवरी औरंगाबाद शहर का नाम बदलने को लेकर चल रहे विवाद के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने औरंगाबाद हवाईअड्डे का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज हवाईअड्डा रखने के संबंध में जल्द से जल्द अधिसूचना जारी करने की बुधवार को केंद्र से अनुरोध किया।

ठाकरे ने इस मांग को लेकर नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिखा है।

मुख्यमंत्री ने पत्र में पुरी को औरंगाबाद हवाईअड्डे का नाम बदलकर छत्रपति संभाजी महाराज के नाम पर रखे जाने से संबंधित राज्य मंत्रिमंडल के फैसले से अवगत कराया। संभाजी, मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र थे।

महाराष्ट्र में राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन सरकार में शामिल शिवसेना लंबे समय से औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर संभाजी नगर रखने की मांग कर रही है। हालांकि, कांग्रेस ने कहा है कि वह ऐसे किसी भी कदम के खिलाफ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह