लाइव न्यूज़ :

Udaipur Beheading: 'शांति की अपील' को लेकर फिर से पीएम मोदी पर सीएम गहलोत का निशाना, कहा- उनके अपील करने पर नहीं होंगी ऐसी घटनाएं दोबारा

By रुस्तम राणा | Updated: July 7, 2022 14:50 IST

गुरुवार को सीएम ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये कहा कि हम बार-बार पीएम मोदी से राष्ट्र को शांति और एकता का संदेश देने की अपील कर रहे हैं क्योंकि इसका प्रभाव पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देकहा - मुझे समझ में नहीं आता कि वह (पीएम मोदी) ऐसा क्यों नहीं कहतेपूछा- कौन हैं उनके सलाहकार जो उन्हें ऐसी सलाह दे रहे हैं कन्हैया लाल के दोनों बेटों को मिली सरकारी नौकरी

जयपुर: राजस्थान के उदयपुर में बर्बर तरीके से हुई दर्जी कन्हैया लाल की हत्या को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राजस्थान के सीएम गहलोत ने फिर से पीएम मोदी से शांति की अपील करने को कहा है।

गुरुवार को सीएम ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये कहा कि हम बार-बार पीएम मोदी से राष्ट्र को शांति और एकता का संदेश देने की अपील कर रहे हैं क्योंकि इसका प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि वह (पीएम मोदी) ऐसा क्यों नहीं कहते हैं। उनके सलाहकार कौन हैं जो उन्हें ऐसी सलाह दे रहे हैं? मेरा मानना है कि अगर वह अपील करते हैं तो ऐसी घटनाएं नहीं होंगी।

इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री ने कन्हैया लाल के घरवालों को सरकारी सहायता देने को लेकर कहा कि कन्हैया लाल के परिवार की स्थिति को देखते हुए हमने दोनों बच्चों को सरकारी नौकरी देने का समय पर निर्णय लिया है। यह हमारा कर्तव्य है। इसके अलावा सीएम ने जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं जनता से अपील करना चाहता हूं कि उकसावे के बावजूद हमें अपने अनुशासन को जीवित रखना है।

दरअसल, राजस्थान सरकार ने कन्हैया लाल के दोनों बेटों को सरकारी नौकरी दी है। हालांकि इसके लिए सरकार को नियमों में भी बदलाव करना पड़ा। इस मामले में कैबिनेट में प्रस्ताव लाया गया जिसे मंजूरी मिल गई। लेकिन अभी यह निश्चित नहीं हो पाया है कि उनके दोनों बेटों को किस विभाग में नौकरी दी गई है। इससे पहले परिवार को 51 लाख रुपये का भी चेक दिया गया था। 

बता देंकि उदयपुर में दर्जी कन्हैया लाल की उन्हीं की दुकान पर 28 जून को बेहरमी से हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने बकायदा इस घटना को फिल्माया भी और उस वीडियो को इंटरनेट में अपलोड भी किया। इसके बाद हत्यारों ने एक अन्य वीडियो बनाकर हत्या की बात कबूल करते हुए पीएम मोदी को भी धमकी दी।

टॅग्स :अशोक गहलोतनरेंद्र मोदीउदयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण