लाइव न्यूज़ :

दिल्ली लॉकडाउनः कैब ऑपरेटर उबर का बड़ा फैसला, सभी राइड सेवाओं को अस्थाई रूप से किया सस्पेंड   

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 23, 2020 09:47 IST

कोरोना वायरस: दिल्ली सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के चलते कैब ऑपरेटर उबर ने शहर में सभी सवारी सेवाओं को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के बढ़ते कोहराम के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आज सुबह से लॉकडाउन की गई है। लॉकडाउन को देखते हुए उबर ने बड़ा फैसला लिया है और अस्थाई रूप से अपनी सेवाओं को बंद कर दिया है। 

नई दिल्लीःकोरोना वायरस के बढ़ते कोहराम के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आज सुबह से लॉकडाउन की गई है। अधिकतर इलाकों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग सड़कों पर कम निकल रहे हैं। इस बीच लॉकडाउन को देखते हुए उबर ने बड़ा फैसला लिया है और अस्थाई रूप से अपनी सेवाओं को बंद कर दिया है। 

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन के चलते कैब ऑपरेटर उबर ने शहर में सभी सवारी सेवाओं को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीते दिन घोषणा की थी कि 23 मार्च को सुबह छह बजे से राजधानी लॉकडाउन में रहेगी।

यह लॉकडाउन 31 मार्च को अर्द्धरात्रि तक चलेगा। लॉकडाउन में सार्वजनिक परिवहन का कोई साधन नहीं चलेगा और दिल्ली की सीमाओं को सील कर दिया गया है, लेकिन स्वास्थ्य, खानपान, जल और विद्युत आपूर्ति आदि से संबंधित आवश्यक सेवाएं जारी हैं। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को गतंव्य तक पहुंचाने के लिए डीटीसी की 25 प्रतिशत बसें चलाई जा रही हैं।  इस बीच दुग्ध उत्पाद की दुकानें, किराना दुकानें, दवा की दुकानें और पेट्रोल पंप खुले हैं। वहीं जरूरी सेवाओं से जुड़े सभी लोगों को इस दौरान आवागमन की अनुमति दी गई है।

सीएम केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में कोविड-19 के कुल 27 मामले सामने आये हैं जिनमें से छह स्थानीय स्तर पर एक व्यक्ति से दूसरे में संक्रमण के हैं, वहीं 21 मामले विदेशों से आये लोगों के हैं। पांच से ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है और लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो लोग जरूरी चीजों के लिए घरों से बाहर निकलते हैं उनकी बात पर भरोसा किया जाएगा। निजी क्षेत्र के दफ्तरों को लॉकडाउन के दौरान अपने कर्मचारियों को वेतन देना होगा। कर्मचारियों को काम पर माना जाएगा और कंपनियां पगार नहीं काटेंगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउबरसीओवीआईडी-19 इंडियाअरविन्द केजरीवालदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार