लाइव न्यूज़ :

दो साल की बच्ची की पानी के टब में डूबकर मौत, माता-पिता टीवी पर देख रहे थे सुजीत का रेस्क्यू ऑपरेशन

By भाषा | Updated: October 29, 2019 18:01 IST

दो साल की रेवती संजना कल रात टब में खेल रहे थी जबकि उसके माता-पिता सुजीत विल्सन को गहरे बोरवेल से निकालने के लिए चलाया जा रहा अभियान टीवी पर देख रहे थे। पुलिस के अनुसार, अचानक उन्हें अहसास हुआ कि रेवती आसपास नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदो साल की एक बच्ची की घर में पानी के टब में डूबकर मौत हो गयी। माता-पिता टेलीविजन पर तीन साल के सुजीत विल्सन को गहरे बोरवेल से निकालने के लिए चलाया जा रहा अभियान देख रहे थे।

तमिलनाडु के त्रेसपुरम गांव में दो साल की एक बच्ची की घर में पानी के टब में डूबकर मौत हो गयी। हादसे के दौरान उसके माता-पिता टेलीविजन पर तीन साल के सुजीत विल्सन को गहरे बोरवेल से निकालने के लिए चलाया जा रहा अभियान देख रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दो साल की रेवती संजना कल रात टब में खेल रहे थी जबकि उसके माता-पिता सुजीत विल्सन को गहरे बोरवेल से निकालने के लिए चलाया जा रहा अभियान टीवी पर देख रहे थे। पुलिस के अनुसार, अचानक उन्हें अहसास हुआ कि रेवती आसपास नहीं है।

खोजने पर वह टब में बेसुध मिली। पति पत्नी उसे तुरंत अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तमिलनाडु के एक गांव में बचावकर्मियों ने मंगलवार को तड़के सुजीत का खराब हो चुका शव बोरवेल से निकाला। उसे बचाने के लिए बचावकर्मियों की 80 घंटे की कोशिश व्यर्थ चली गयी। सुजीत अपने घर के समीप खेलते खेलते बोरवेल में जा गिरा था। 

टॅग्स :तमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील