लाइव न्यूज़ :

कश्मीर के बांदीपुरा में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, भाजपा नेता वसीम बारी की हत्या में थे शामिल

By भाषा | Updated: September 26, 2021 18:36 IST

Open in App

श्रीनगर, 26 सितंबर जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में रविवार को दो आतंकवादी मारे गये जो पिछले साल भारतीय जनता पार्टी के नेता वसीम बारी और उनके परिवार के दो सदस्यों की हत्या में शामिल थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के वतरीना इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 14 राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान तब मुठभेड़ शुरू हो गयी जब आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण के लिए दिये गये अनेक मौकों पर ध्यान नहीं देते हुए सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं जिसके बाद बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।’’ उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान आजाद अहमद शाह और आबिद राशिद डार उर्फ हक्कानी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल और एक पिस्तौल समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दोनों मारे गये आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। डार पाकिस्तान में प्रशिक्षित था और अप्रैल 2018 में वाघा सीमा के रास्ते भारत आया था।

उन्होंने कहा कि पुलिस का रिकॉर्ड बताता है कि दोनों दहशतगर्द सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर आतंकवादी हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने तथा आम नागरिकों को मारने में शामिल थे। डार उत्तर कश्मीर के भोले-भाले युवकों को लश्कर में शामिल करने में भी अहम भूमिका निभाता रहा था।

प्रवक्ता के अनुसार दोनों आतंकी विदेशी आतंकवादियों उस्मान तथा सज्जाद उर्फ हैदर के साथ मिलकर पिछले साल जुलाई में भाजपा जिलाध्यक्ष वसीम बारी, उनके भाई और पिता की हत्या में संलिप्त थे।

उस्मान और सज्जाद पिछले साल अगस्त में एक मुठभेड़ में मारे गये थे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस तरह, भाजपा नेता और उनके परिवार की हत्या में संलिप्त रहे चारों आतंकवादियों को मार गिराया गया है।’’

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने इस सफल अभियान के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों की प्रशंसा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू