लाइव न्यूज़ :

मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों की ट्रैक्‍टर से टकराने से मौत

By भाषा | Updated: February 15, 2021 16:21 IST

Open in App

मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश), 15 फरवरी मिर्जापुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी गेट नंबर तीन के पास मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों की सोमवार की सुबह ट्रैक्टर से टकराने से मृत्यु हो गई।

शहर कोतवाली के प्रभारी रविंद्र प्रताप यादव ने बताया कि रमईपट्टी निवासी सुमित वर्मा (16) और आदित्य तिवारी (17) मोटरसाइकिल से जा रहे थे, रास्ते में कचहरी गेट नंबर तीन के पास ट्रैक्टर से टकराने से उनकी मौत हो गई।

सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी कोतवाली शहर, चौकी प्रभारी कचहरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल तिवारी को उपचार के लिए अस्‍पताल भेजा। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

प्रभारी के मुताबिक स्‍थानीय पुलिस ने ट्रैक्‍टर चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों का पंचनामा भरकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो