लाइव न्यूज़ :

बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर फिर दागे गए रॉकेट, ग्रीन जोन में एक महीने में तीसरा हमला

By स्वाति सिंह | Updated: January 21, 2020 08:48 IST

इससे पहले 4 जनवरी को इराक में अमेरिकी दूतावास के पास दो कत्यूषा रॉकेट से हमला किया गया था। पुलिस ने बताया था कि एक रॉकेट अमेरिकी दूतावास से करीब 100 मीटर की दूरी पर गिरा है। इराक की राजधानी बगदाद के भारी किलेबंदी वाले ग्रीन जोन में दो रॉकेट गिरे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे इराक की राजधानी में मंगलवार तड़के अमेरिकी दूतावास के पास रॉकेट दागे गए हैं।दोनों रॉकेट बगदाद के हाई सिक्योरिटी एरिया कहे जाने वाले दूतवास के नजदीक आकर गिरे हैं।

अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत के बाद दोनों देशों के बीच तनाव कम नहीं हो रहा। इराक की राजधानी बगदाद में मंगलवार तड़के अमेरिकी दूतावास के पास दो रॉकेट दागे जाने की जानकारी सामने आई। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दोनों रॉकेट बगदाद के हाई सिक्योरिटी एरिया कहे जाने वाले दूतवास के नजदीक आकर गिरे हैं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

नए साल में कई बार ग्रीन जोन में हमले की खबर सामने आ चुकी हैं। इससे पहले 4 जनवरी को इराक में अमेरिकी दूतावास के पास दो कत्यूषा रॉकेट से हमला किया गया था। पुलिस ने बताया था कि एक रॉकेट अमेरिकी दूतावास से करीब 100 मीटर की दूरी पर गिरा है। इराक की राजधानी बगदाद के भारी किलेबंदी वाले ग्रीन जोन में दो रॉकेट गिरे थे। ग्रीन जोन के अंदर सायरन बज रहे थे। यह हमला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र के नाम संबोधन के कुछ घंटो बाद हुआ है। उसके बाद 6 जनवरी को अमेरिकी ठिकाने पर रॉकेट दागे गए।

वहीं, 8 जनवरी को ईरान ने इराक स्थित ऐसे कम से कम दो सैन्य अड्डों पर एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी जहां अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बल ठहरे हुए थे। बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद फिर 13 जनवरी को एयरबेस पर हमला किया गया। वहीं 15 जनवरी को भी इराकी एयरबेस पर एक बार रॉकेट से हमला किया गया था। बता दें कि अमेरिका ने ग्रीन-जोन पर हाल के वक्त में इसी तरह के हमलों के लिए ईरान समर्थित अर्धसैनिक समूहों को दोषी ठहराया

 

टॅग्स :ईरानइराकअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील