लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में दो इनामी नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 21, 2021 15:50 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने कलेक्टर के अपहरण में शामिल नक्सली समेत दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तारी सुकमा और दंतेवाड़ा जिले से हुई है। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया ​कि इस महीने की 19 तारीख को पुलिस ने बड़ेसट्टी गांव में ग्रामीणों की बैठक ली थी। वापसी के दौरान जब पुलिस दल गश्त पर था तब एक संदिग्ध व्यक्ति वहां से भागने लगा। बाद में पुलिस दल ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब उससे पूछताछ की गई तब उसने अपना नाम रवा गंगा बताया। गंगा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन का अध्यक्ष है। उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि नक्सली गंगा पर वर्ष 2012 में सुकमा जिले के कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन का अपहरण तथा अन्य अपराधों में शामिल होने का आरोप है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 21 अप्रैल वर्ष 2012 को नक्सलियों ने कलेक्टर मेनन का अपहरण कर लिया था। बाद में तीन मई को मेनन को रिहा कर दिया गया था। बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने एक अन्य नक्सली दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष सुखराम कवासी (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली सुखपाल कवासी को कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिकपाल गांव के जंगल में गिरफ्तार किया गया है। कवासी पर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा