जोरहाट में महिला से बलात्कार करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार किये गये

By भाषा | Published: June 8, 2021 10:00 PM2021-06-08T22:00:39+5:302021-06-08T22:00:39+5:30

Two people arrested for raping woman in Jorhat | जोरहाट में महिला से बलात्कार करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार किये गये

जोरहाट में महिला से बलात्कार करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार किये गये

जोरहाट , आठ जून असम के जोरहाट में एक रेस्तरां की कर्मचारी से बलात्कार करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जोरहाट शहर में ए टी रोड के तारजान इलाके में सोमवार को रात नौ बजे यह वारदात हुई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ जब महिला अपनी ड्यूटी के बाद रेस्तरां से घर लौट रही थी तब दो रिक्शाचालकों ने उसे पकड़ लिया। वे उसे घसीटकर इलाके के मछली एवं सब्जी बाजार ले गये।’’

अधिकारी के अनुसार दोनों ने कथित रूप से उससे बलात्कार किया और वहीं छोड़ दिया दो स्थानीय लोग एवं पुलिस की गश्ती दल उसे जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गये जहां जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने तत्काल अभियान शुरू किया और घंटों के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। ’’ पुलिस के अनुसार जोरहाट थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की उम्र 20 साल के आसपास होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two people arrested for raping woman in Jorhat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे