लाइव न्यूज़ :

केरल में सीमा शुल्क अधिकारी की कार का पीछा करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 13, 2021 18:11 IST

Open in App

मलप्पुरम, 13 फरवरी केरल में सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्त सुमित कुमार के वाहन का पीछा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाद में दोनों के बारे में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि यह घटना शुक्रवार को हुई।

परिंथलमन्ना पुलिस उपाधीक्षक के एम देवासी ने संवाददाताओं को बताया कि इस सिलसिले में जांच चल रही है ।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच में, हम कुछ भी संदिग्ध नहीं मिल सका है.. । हालांकि, हमें अभी भी तथ्यों को सत्यापित करने की जरूरत है।”

पुलिस ने कहा कि चूंकि सीमा शुल्क अधिकारी के लिए जान का खतरा है, इसलिए इस घटना को हल्के में नहीं लिया जा सकता।

सीमा शुल्क आयुक्त ने मलप्पुरम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वायनाड से लौटते समय एक कार और मोटरसाइकिल उनकी कार का पीछा कर रही थी।

कल्लूरुट्टी के मूल निवासियों जसीम और नसीम को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस कार में आरोपी जा रहे थे, उसे जब्त कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र