लाइव न्यूज़ :

रोजगार की तलाश में दो माह पहले इंडोनेशिया गए हरियाणा के युवक को बनाया बंधक

By भाषा | Updated: August 31, 2019 20:37 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भीम सिंह (20) की मां और भाई ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) अश्विण शैवणी से मिले और पूरे मामले की जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देघर वालों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।परिजनों ने विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री को भी ई-मेल भेज सिंह की सुरक्षित वापसी की अपील की है।

रोजगार की तलाश में लगभग दो माह पहले इंडोनेशिया गए जिले के गांव ढाठरथ के एक युवक को वहां बंधक बनाकर प्रताड़ित किये जाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घर वालों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भीम सिंह (20) की मां और भाई ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक (एसपी) अश्विण शैवणी से मिले और पूरे मामले की जानकारी दी।

परिजनों ने विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री को भी ई-मेल भेज सिंह की सुरक्षित वापसी की अपील की है। पुलिस अधीक्षक अश्विण शैणवी ने कहा कि वे अधिकारियों से संपर्क साध भीम सिंह को सकुशल लाने की हर कोशिश करेंगे। एसपी से मिलने पहुंची भीम सिंह की मां राजबाला ने बताया कि उसके पति बलबीर की पहले मौत हो चुकी है। बड़ा बेटा भीम सिंह 12वीं कक्षा पास करने बाद रोजगार की तलाश में था।

लगभग दो माह पहले रोजगार की तलाश में वह टूरिस्ट वीजा पर इंडोनेशिया गया था। उन्होंने बताया कि गत 28 जून को भीम सिंह इंडोनेशिया गया था, अभी तक उसे कामकाज नहीं मिला था। गत 24 अगस्त को भीम ने खाता नंबर देकर 50 हजार रुपये डालने के लिए कहा था ताकि वह घर आ सके। जिस अकाऊंट में 50 हजार रुपये जमा करवाए गए वह लातूर महाराष्ट्र निवासी अजित राजेंद्रा बिराजदार का है।

राजबाला ने बताया कि शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर उसके बेटे भीम सिंह का कथित वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में भीम सिंह सुरक्षित घर वापसी की अपील करते दिख रहा है। वीडियो में उसके हाथों पर जख्म हैं। कथित वीडियो में वह बता रहा है कि उसकी जांघ में इंजेक्शन लगाए गए हैं जिसके कारण वह चल नहीं सकता। उसने वीडियो में आरोप लगाया कि उसपर धर्मांतरण का दबाव डाला गया और इसके लिये उसे पेशाब पीने के लिये मजबूर भी किया गया।

कथित वीडियो में भीम सिंह पासपोर्ट जलाए जाने की बात भी कह रहा है। जबकि व्हाटसअप पर चैटिंग का जवाब उसकी ओर से आ रहा है। कथित वीडियो में भीम सिंह कह रहा है कि जो लोग बंधक बना टॉर्चर कर रहे हैं वे उसकी चैटिंग को हिन्दी में कन्वर्ट कर रहे हैं। साथ ही चैटिंग का जवाब भी वे ही दिला रहे हैं। कथित वीडियो में भीम सिंह सुरक्षित देश वापसी के लिये मदद की गुहार लगाता दिख रहा है।

टॅग्स :हरियाणामनोहर लाल खट्टरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील