लाइव न्यूज़ :

पंजाब के दो मंत्रियों ने बटाला को जिला बनाने की मांग की

By भाषा | Updated: September 4, 2021 21:06 IST

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावती सुर अपनाने वाले चार मंत्रियों में शामिल तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार को बटाला को नया जिला बनाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बैठक करने की मांग की। मौजूदा समय में बटाला गुरदासपुर जिले का हिस्सा है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दोनों मंत्रियों ने कहा कि बटाला ऐतिहासिक शहर है लेकिन ‘‘ उसपर उतना ध्यान नहीं दिया गया जितने का वह हकदार है’’ इसलिए बटाला को राज्य का 24वां जिला घोषित किया जाना चाहिए। दोनों मंत्रियों ने कहा कि फतेहगढ़ चूड़ियां और श्री हरगोबिंदपुर के ऐतिहासिक शहरों को नया सब डिविजन बनाया जाना चाहिए। पंजाब कांग्रेस इकाई में जारी खींचतान के बीच बाजवा, रंधावा और दो अन्य मंत्रियों- सुखबिंदर सिंह सरकारिया और चरणजीत सिंह चन्नी- और कई अन्य पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिए हैं। उनका कहना है कि वे मुख्यमंत्री की वादों को पूरा करने की क्षमता को लेकर भरोसा खो चुके हैं। चारों मंत्री मुख्यमंत्री को बदलना चाहते हैं।उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव से भी इस मुद्दे पर पिछले महीने देहरादून में मुलाकात की थी। बाजवा और रंधावा ने कहा कि बटाला की स्थापना 1465 में की गई और बठिंडा के बाद वह पंजाब का सबसे पुराना शहर है और आबादी के हिसाब से राज्य का 18वां बड़ा शहर है। पिछले साल बटाला नगर निगम का गठन किया गया था। उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बैठक बुलाने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोनिया गांधी मदद मांगती हैं, तो हमेशा मदद करेंगे, अमरिंदर सिंह ने कहा- पीएम मोदी की ‘पंजाब से विशेष लगाव’ और फैसलों को सार्वजनिक नहीं करती भाजपा

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतLok Sabha Election 7th Phase: 'सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं', मोदी पर प्रियंका गांधी ने किया अटैक

भारतPunjab Lok Sabha Election: शिरोमणि अकाली दल ने 7 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

भारतPatiala Lok Sabha Seat 2024: 'बीजेपी के साथ नई पारी बेहतर होगी', पटियाला सीट पर आप के बलबीर सिंह से होगी परनीत कौर की टक्कर!

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी