लाइव न्यूज़ :

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 22, 2021 14:54 IST

Open in App

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर नोएडा पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि पांच दिन पहले भंगेल गांव निवासी हेतराम ने फेज-2 थाने में दो लोगों के खिलाफ शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उन लोगों ने भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलवाने के नाम पर उससे सात लाख रुपये ठगे हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि हेतराम ने शिकायत दर्ज करायी है कि भारतीय खाद्य निगम में नौकरी दिलवाने के नाम पर रवि रंजन कुमार झा और उसके साथियों ने उससे 7 लाख रुपये की ठगी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में आज रवि रंजन तथा उसके एक सहयोगी कैलाश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आरोपियों के पास से विभिन्न सरकारी दफ्तरों की मुहरें, फर्जी नियुक्ति पत्र, लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन और उन लोगों की जानकारी मिली है, जो संभवत: उनकी ठगी के शिकार हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा यातायात पुलिसः इन रास्ते पर जानें से बचिए, नए साल में प्रवेश बैन?, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को घर से निकलने से पहले देखिए गाइडलाइन

क्राइम अलर्टNoida News: सौतेले पिता ने 2 बच्चों को नाले में फेंका, राहगीरों ने समय रहते बचाया

क्राइम अलर्टग्रेटर नोएडा में बीच सड़क युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विश्वखाद्यान्न की बर्बादी रोकना समय की मांग

ज़रा हटकेVIDEO: ग्रेटर नोएडा में महिला की दंबगई, सरेआम शख्स का कॉलर पकड़ घसीटा; राहगीरों बने रहे तमाशबीन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर