लाइव न्यूज़ :

झारखंड के दो न्यायाधीशों ने हादसे में गंभीर रूप से घायल हो अस्पताल पहुंचाया

By भाषा | Updated: August 7, 2021 23:11 IST

Open in App

साहिबगंज, सात अगस्त झारखंड के साहिबगंज जिले में शुक्रवार को शाम की सैर पर निकले दो न्यायाधीशों ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार को घटना स्थल से निकाल कर ई-रिक्शा की मदद से अस्पताल पहुंचाया और समय से उसका उपचार कराकर उसकी जान बचायी ।

स्थानीय लोगों ने बताया कि साहिबगंज के उपायुक्त कार्यालय के निकट शुक्रवार की देर शाम जिले के दो न्यायाधीश - जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह वरिष्ठ सिविल जज मनोरंजन कुमार एवं रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी तारकेश्वर दास - शाम की सैर पर निकले थे ।

उन्होंने बताया कि इसी दौरान उनकी नजर मोड़ पर मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सूरज कुमार पर पड़ी, जो अचेत था । उन्होंने बताया कि न्यायाधीशों ने बिना समय गंवाये गड्ढे में उतर कर वहां पड़े सूरज को स्वयं बाहर निकाला और पास में मौजूद एक ई-रिक्शा पर उसे लिटाकर सदर अस्पताल ले गये, जहां रुक कर उन्होंने उसका उपचार शुरू करवाया, जिससे उसकी जान बच गयी ।

घटना के बारे में न्यायाधीश मनोरंजन कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिस तरह से वह व्यक्ति घायल पड़ा था और आसपास के तथा वहां से गुजरने वाले लोग तमाशबीन बने हुए थे, उसकी मौत लगभग तय थी, उस समय मैने अपने साथी न्यायाधीश तारकेश्वर दास के साथ मिलकर उसकी जान बचाने की कोशिश करने का फैसला किया।

उन्होंने बताया, ‘‘खून से लथपथ गंभीर रूप से घायल को अस्पताल पहुंचाने और इलाज प्रारंभ करा देने से कुछ देर में ही उसे होश आ गया और उसकी जान बच गयी जिससे बहुत संतोष हुआ।’’

उन्होंने बताया कि सूरज को स्थानीय सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती करवाने के बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त और सिविल सर्जन को दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू