लाइव न्यूज़ :

तपोवन सुरंग से दो शव बरामद, कुल मृतक संख्या 40 पहुंची

By भाषा | Updated: February 14, 2021 10:19 IST

Open in App

देहरादून/तपोवन, 14 फरवरी उत्तराखंड की आपदाग्रस्त तपोवन सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव अभियान के आठवें दिन रविवार को तड़के दो शव बरामद हो गए ।

चमोली की जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि सुरंग के अंदर से तड़के दो शव बरामद हुए हैं ।

पिछले एक सप्ताह से सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सुरंग में चलाए जा रहे बचाव अभियान के दौरान ये शव बरामद हुए हैं ।

एनटीपीसी के 520 मेगावाट तपोवन—विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना की इस सुरंग में आपदा के समय काम कर रहे 25—35 लोग फंसे हुए हैं ।

रविवार तड़के मिले दोनों शवों की पहचान हो गयी है जिनमें से एक टिहरी जिले के नरेंद्रनगर के रहने वाले आलम सिंह तथा दूसरा देहरादून के कालसी के रहने वाले अनिल का है ।

सात फरवरी को चमोली की ऋषिगंगा घाटी में आई बाढ़ में आपदा ग्रस्त स्थानों से अब तक 40 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं जबकि 164 अन्य लोग अभी लापता हैं । इन लापता लोगों में तपोवन सुरंग में फंसे लोग भी शामिल हैं ।

सात फरवरी को चमोली की ऋषिगंगा घाटी में आई बाढ़ से 13.2 मेगावाट ऋषिगंगा जलविद्युत परियोजना पूरी तरह तबाह हो गई जबकि तपोवन विष्णुगाड परियोजना को भारी क्षति पहुंची है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन