लाइव न्यूज़ :

नोएडाः बीजेपी नेता की हत्या के मामले में फरार चल रहे हेड कांस्टेबल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 23, 2019 00:01 IST

नोएडाः थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि भाजपा नेता शिव कुमार यादव तथा एक अन्य की वर्ष 2017 के नवंबर माह में तिगरी गांव के पास ताबड़तोड़ गोली चला कर हत्या कर दी गई थी ।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में वर्ष 2017 में बिसरख थाना क्षेत्र में हुई भाजपा नेता शिव कुमार यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे हेड कांस्टेबल रविंदर तथा प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में 18 अक्टूबर को थाना बिसरख पुलिस ने एक पुलिस उपनिरीक्षक अमित यादव को गिरफ्तार किया था।

नोएडा में वर्ष 2017 में बिसरख थाना क्षेत्र में हुई भाजपा नेता शिव कुमार यादव की हत्या के मामले में फरार चल रहे हेड कांस्टेबल रविंदर तथा प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण को मंगलवार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में 18 अक्टूबर को थाना बिसरख पुलिस ने एक पुलिस उपनिरीक्षक अमित यादव को गिरफ्तार किया था। घटना में शामिल दो लोगों के खिलाफ जिला प्रशासन ने रासुका के तहत कार्रवाई की है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया कि भाजपा नेता शिव कुमार यादव तथा एक अन्य की वर्ष 2017 के नवंबर माह में तिगरी गांव के पास ताबड़तोड़ गोली चला कर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि यह हत्या गांव बहलोलपुर के रहने वाले अरुण यादव व उसके भाई तथा उपनिरीक्षक अमित यादव ने 10 लाख रुपये की सुपारी देकर कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी के भतीजे व उसके गुर्गों से करवाई थी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अरुण यादव, अनिल भाटी, शेरू भाटी, सहदेव भाटी सहित दर्जनभर लोगों की गिरफ्तारी की थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने उपनिरीक्षक अमित यादव, दीवान रविंद्र, प्रवीण आदि पर आरोप लगाया था कि ये लोग भी हत्या में शामिल थे।

उन्होंने बताया कि अदालत द्वारा इनके घरों की कुर्की के आदेश दिए गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जब बीती रात को इनके घरों की कुर्की करने पहुंची तो, वहां पर दीवान रविंद्र मिल गया। पुलिस ने प्रवीण को भी उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार अरुण यादव व अनिल भाटी के ऊपर जिला प्रशासन ने रासुका के तहत कार्रवाई की है। 

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेशनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब