लाइव न्यूज़ :

यूपीएससी प्रतिभागियों पर बेस्ड 'टीवीएफ एस्पिरेंट्स' फंसी मुश्किलों में, डार्क हार्स के राइटर ने लगाया कहानी चोरी का आरोप

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 22, 2021 09:51 IST

टीवीएफ की नयी सीरिज पर डार्क हॉर्स के लेखक ने उनकी कहानी चोरी करने का आरोप लगाया है । साथ ही उन्होंने कहा कि सीरिज के डायरेक्टर से भी उनकी बात हुई थी ।

Open in App
ठळक मुद्देटीवीएफ की नयी सीरिज 'एस्पिरेंट्स' पर लेखक ने लगाया कहानी चोरी करने का आरोपडार्क हॉर्स के लेखक नीलोत्पल मृणाल ने फेसबुक पोस्ट लिखकर बताया कि यह उनकी कहानी है लेखक ने कहा कहानी का 30 प्रतिशत भाग उनकी बुक का है

मुंबई : 'टीवीएफ एस्पिरेंट्स' सीरिज दर्शकों को काफी पसंद आई है । यूपीएससी प्रतिभागियों पर आधारित कहानी युवा वर्ग को काफी पसंद आ रही है । इस सीरिज में एक आम इंसान के बड़े सपने और उसके संघर्ष को बखूबी दिखाया गया है । इसके अलावा राजेंद्र नगर के छोटे से रूम में आईएएस बनने की जंग को हर एक यूपीएससी प्रतिभागी को अपनी सी लगती है लेकिन अब इस सीरिज को लेकर एक विवाद सामने आया है । इस सीरिज पर एक राइटर की कहानी चोरी करने का आरोप लगा है । 

लेखक ने लगाया उनकी कहानी चोरी करने का आरोप

एक तरह जहां यह सीरिज लोगों के दिलों में घर कर गई है , वहीं दूसरी तरफ हिंदी के लोकप्रिय लेखक नीलोत्पल मृणाल ने टीवीएफ एस्पिरेंट्स पर उनकी किताब डार्क हार्स की कहानी चोरी करने का आरोप लगाया है । उनके इस बयान ने हर किसी को हैरान कर दिया है ।  नीलेत्पल मृणाल का कहना है कि सीरिज में उनकी कहानी का इस्तेमाल किया गया है औऱ उन्हें क्रेडिट भी नहीं दिया गया  । 

नीलोत्पल ने कहा 30 प्रतिशत भाग उनकी किताब का

डीएनए की खबर के अनुसार, हिंदी में एक लंबे पोस्ट में नीलोत्पल ने कहा कि टीवीएफ की नई सीरिज एस्पिरेंट्स उनकी 2015 में आई किताब पर आधारित है । नीलोत्पल ने आगे कहा कि वह सीरिज के डायरेक्टर अरूणभ कुमार से मिले थे और उनका सुझाव दिया था कि उनकी किताब 'डार्क हॉर्स' पर आधारित वेब सीरिज बनाई जा सकती है । उन्होंने लिखा था कि हमारी मुलाकात बहुत अच्छी रही थी । नीलोत्पल ने अपनी पोस्ट में कहा कि सैद्धांतिक रूप से एस्पिरेंट्स सीरिज का 30 प्रतिशत भाग उनकी किताब पर आधारित है लेकिन मुंबई में बैठे लोगों के लिए यह चिंता का विषय नहीं था ।

 आपको बताते दें कि लेखक को 'डार्क हॉर्स' के लिए 2016 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया । ऐसे में अब वह टीवीएफ के खिलाफ कानूनी कदम उठा सकते है । कहा जा रहा है कि लेखक को भी सीरिज देखने के बाद ही सच्चाई का पता लगा था । इसपर उनके फैंस ने भी टीवीएफ पर नाराजगी जताई है और नीलोत्पल का समर्थन किया है ।

टॅग्स :वेब सीरीज
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं