लाइव न्यूज़ :

एक साथ लाइट बंद करने से नहीं होगा ग्रिड फेल, ऊर्जा मंत्रालय ने कहा- स्ट्रीट, हॉस्पिटल और आवश्यक जगहों पर जलती रहेंगी लाइटें

By प्रिया कुमारी | Updated: April 4, 2020 17:03 IST

पीएम मोदी ने 5 अप्रैल को रात 9:00 बजे से 9 मिनट के लिए स्वेच्छा से लाइट बंद करने की अपील की है। जिसके बाद कई तरह की बातें और अफवाहें फैलाई जा रही है, जिसके बाद बिजली मंत्रालय ने साफ करते हुए कहा है कि एक साथ लाइट बंद करने से नहीं होगा ग्रिड फेल।

Open in App
ठळक मुद्देबिजली मंत्रालय लाइट बंद करने को लेकर फैले अफवाहों पर स्पष्टीकरण दिया है।पीएम मोदी के अपील के बाद महाराष्ट्र के नेता ने भी इस बात की आपत्ति जताई थी।

पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल को रात 9:00 बजे 9 मिनट के लिए स्वेच्छा से लाइट बंद करने की अपील की है। जिसके बाद कई तरह की बातें और अफवाहें फैलाई जा रही है, जिसके बाद बिजली मंत्रालय ने साफ करते हुए कहा है कि कुछ आशंकाएं व्यक्त की गई है कि लाइट बंद करने से ग्रिड और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव हो सकता है जो बिजली के उपकरणों को नुकसान पहुंचा सकता है लेकिन ऐसी आशंकाएं गलत हैं। ऊर्जा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि स्ट्रीट लाइट नहीं बंद की जाएगी। साथ ही घरों के अन्य उपकरण बंद करने की जरूरत नहीं है, केवल लाइट ही बंद करनी है। अस्पतालों और अन्य आवश्यक जगहों पर लाइटें जलती रहेंगी।

पीएम मोदी के अपील के बाद महाराष्ट्र के नेता ने भी इस बात की आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि यदि सभी लाइटों को एक बार बंद कर दिया जाए तो इससे ग्रिड विफल हो सकती है। हमारी सभी आपातकालीन सेवाएं विफल हो जाएंगी और उन्हें बिजली बहाल करने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। मैं जनता से अपील करता हूं कि वो बेशक मोमबत्तियों और दीये जलाएं, लेकिन घरों की लाइटों को बंद न करें। 

मंत्री नवाब मलिक ने भी पीएम मोदी द्वारा दिए जलाने का विरोध का विरोध किया था। इन सारे अफवाहों के बाद बिजली मंत्रालय ने स्पष्ट कर दिया है कि लाइट बंद करने से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आएगी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण