लाइव न्यूज़ :

बिहार: अरवल जिले में स्कूल जा रही बच्चियों को ट्रक ने रौंदा, 2 की हुई घटनास्थल पर ही मौत, 2 की स्थिति गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2023 17:03 IST

इस हादसे पर बोलते हुए ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन पर प्रशासन लगाम नहीं लगा रहा है। इस कारण आये दिन हादसे में लोगों की जान जा रही है। ऐसे में पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाबुझाकर यातायात सामान्य कराया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के अरवल जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई है और दो की हालत काफी गंभीर है। बच्चियों की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम भी कर दिया था।

पटना: बिहार के अरवल जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल जा रही चार छात्राओं को रौंद दिया है। हादसे में दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इन बच्चियों के साथ एक बुजुर्ग भी था, जो इन्हें स्कूल छोड़ने जा रहा था, उसे भी ट्रक ने कुचल दिया है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना मेहंदिया थाना क्षेत्र के मारईला गांव की है।

मृतकों की पहचान हुई है

मृतक छात्राओं की पहचान मेहंदिया थाना क्षेत्र के मरईला गांव निवासी रुनजय यादव की सात साल की बेटी शिवानी कुमारी और मोहित यादव की आठ साल की बेटी काजल कुमारी के रूप में हुई है। घायल रामाश्रय पासवान अपनी आठ साल की पोती खुशी कुमारी को लेकर मेहंदिया स्कूल छोड़ने जा रहे थे। 

बच्चियों के मौत बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क को किया जाम

इसी दौरान ट्रक की चपेट में आने से दादा-पोती भी बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें दाउदनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बच्ची को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। वहीं रुनजय यादव की दूसरी बेटी 10 साल की कीर्ति का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चियों की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम कर दिया है। 

सड़क जाम की हुई भीड़ को पुलिस ने समझाया है

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन घटनास्थल पहुंची, सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल भर्ती कराया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन पर प्रशासन लगाम नहीं लगा रहा है। इस कारण आये दिन हादसे में लोगों की जान जा रही है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाबुझाकर यातायात सामान्य कराया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहारसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब