लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति चुनाव के लिए ममता बनर्जी नीत विपक्ष की बैठक में शामिल नहीं होंगी TRS और AAP, जानें वजह

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 15, 2022 10:48 IST

टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 22 विपक्षी नेताओं और मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर 15 जून को नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी सहित गैर-भाजपा दलों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया गया था। 

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्ष की बैठक में कांग्रेस हिस्सा लेगी।टीआरएस कांग्रेस के साथ एक मंच साझा नहीं करना चाहती है।

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा देश में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष की मीटिंग बुलाई गई है। इसी क्रम में अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि केसीआर की तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं होगी।

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवालों से जानकारी दी कि टीआरएस कांग्रेस के साथ एक मंच साझा नहीं करना चाहती है। इस बीच आप ने कहा, "आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा के बाद ही इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा।" बता दें कि आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करने के लिए ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई बैठक में विपक्षी दलों के नेता शामिल होंगे। 

मंगलवार को ममता बनर्जी दिल्ली पहुंचीं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान ममता बनर्जी ने शरद पवार से राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष का उम्मीदवार बनने को कहा। हालांकि, राकांपा प्रमुख ने यह कहते हुए प्रस्ताव को ठुकरा दिया कि वह सक्रिय राजनीति में बने रहना चाहते हैं। 

विपक्ष की बैठक के लिए किसने साइन अप किया है?

पिछले हफ्ते टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 22 विपक्षी नेताओं और मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर 15 जून को नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी सहित गैर-भाजपा दलों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया गया था। 

ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई विपक्ष की बैठक में कांग्रेस हिस्सा लेगी। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश और रणदीप सुरजेवाला बैठक में शामिल हो सकते हैं। ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई बैठक में कई अन्य विपक्षी दलों के शामिल होने और एक आम उम्मीदवार को मैदान में उतारने पर चर्चा को आगे बढ़ाने की संभावना है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीकांग्रेसK Chandrashekhar Raoपश्चिम बंगालBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण