लाइव न्यूज़ :

त्रिपुराः TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का लगाया आरोप, साझा किया वीडियो

By अभिषेक पारीक | Updated: August 2, 2021 14:45 IST

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि त्रिपुरा में उनके काफिले पर 'भाजपा कार्यकर्ताओं' ने हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिले पर हमला किया।तृणमूल सांसद ने हमले का वीडियो साझा कर त्रिपुरा में लोकतंत्र को लेकर सवाल उठाए हैं। वीडियो में भाजपा के झंडे लिए कुछ लोग गाड़ी पर लाठी से हमला करते नजर आ रहे हैं।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि त्रिपुरा में उनके काफिले पर 'भाजपा कार्यकर्ताओं' ने हमला किया था। बनर्जी ने ट्विटर पर अपने काफिले के खिलाफ कथित विरोध का एक वीडियो भी साझा किया और भाजपा शासन के तहत ’त्रिपुरा में लोकतंत्र’ पर सवाल उठाए।

बनर्जी ने ट्वीट में कहा, 'त्रिपुरा में भाजपा शासन के दौरान लोकतंत्र! राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बहुत अच्छा।' वीडियो में प्रदर्शनकारियों को भाजपा के झंडे के साथ बनर्जी के वाहन पर लाठियों से हमला करते हुए दिखाया गया है। हालांकि इसके बाद बनर्जी ने उदयपुर के त्रिपुरेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

भाजपा और तृणमूल में जुबानी जंग जारी

भाजपा और तृणमूल नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है और यह आरोपों की श्रृंखला में सबसे नया आरोप है। इससे पहले भाजपा ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा हुई थी और तृणमूल के सत्ता में लौटने के बाद भी यह जारी रहा। पार्टी ने दावा किया था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पश्चिम बंगाल में हमला किया गया था। 

त्रिपुरा के दौरे पर हैं अभिषेक बनर्जी 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी त्रिपुरा के दौरे पर हैं। तृणमूल का दावा है कि त्रिपुरा में उसके पास उचित समर्थन है। त्रिपुरा में 2023 में चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि त्रिपुरा चुनाव के वक्त तक यह जुबानी जंग और तेज हो जाएगी। 

प्रशांत किशोर की टीम को लिया था हिरासत में 

पिछले  रविवार को अगरतला में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की टीम को एक होटल के कमरे में हिरासत में लिया गया था। तृणमूल  ने इसकी निंदा की थी और सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा था कि पेशेवर इकाई के युवा लड़के-लड़कियों को अवैध रूप से हिरासत में रखा गया था।

टॅग्स :त्रिपुराममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया