लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: गोवा के बाद यह राज्य भी हुआ कोरोना वायरस मुक्त, सभी मरीज हुए ठीक

By सुमित राय | Updated: April 23, 2020 21:26 IST

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से सरकारी दिशानिर्देशों और सोशल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आग्रह किया।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा में पाया गया कोरोना वायरस का दूसरा मरीज लगातार टेस्ट के बाद नेगेटिव पाया गया है।गोवा के बाद त्रिपुरा भी कोरोना वायरस मुक्त हो गया है और राज्य में मौजूद दोनों मरीज ठीक हो गए हैं।

गोवा के बाद त्रिपुरा भी कोरोना वायरस मुक्त हो गया है और राज्य में मौजूद दोनों मरीज ठीक हो गए हैं। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने बताया कि राज्य कोरोना मुक्त हो गया है, हालांकि इसके साथ ही उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आग्रह किया।

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने ट्वीट कर बताया कि त्रिपुरा में कोरोना वायरस का दूसरा मरीज लगातार टेस्ट के बाद नेगेटिव पाया गया है। हमारा राज्य कोरोना मुक्त हो गया है। हालांकि उन्होंने लोगों से सरकारी गाइडेंस और सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने की भी अपील की।

बता दें कि त्रिपुरा में कोरोना वायरस से संक्रमित दो लोग पाए गए थे, जिसमें से एक मरीज पहले ही ठीक हो चुका था। अब दूसरे मरीज के ठीक होने के बाद राज्य में अब कोरोना वायरस के एक भी एक्टिव केस मौजूद नहीं हैं।

इससे पहले गोवा कोरोना वायरस मुक्त बनने वाला पहला राज्य बना था, जहां इस महामारी से संक्रमित पाए गए सभी 7 मरीज ठीक हो गए थे, जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक देश में कोरोना वायरस से 21700 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 686 लोगों की जान जा चुकी है और 4324 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और इस हिसाब से देश में अभी कोरोना वायरस के 16689 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :त्रिपुराबिप्लब कुमार देबकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया