लाइव न्यूज़ :

जीवित अटल बिहारी वाजपेयी को त्रिपुरा के राज्‍यपाल तथागत रॉय ने दे दी श्रद्धांजलि, बाद में मांगी माफी

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 16, 2018 15:21 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वह जीवन रक्षक प्रणाली पर दिल्‍ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

Open in App

अगरतला, 16 अगस्त:  भारतीय जनता पार्टी के 93 वर्षीय दिग्गज नेता और  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। वह जीवन रक्षक प्रणाली पर दिल्‍ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। भारतीय जनता पार्टी के 93 वर्षीय दिग्गज नेता को गुर्दे में संक्रमण, मूत्र नली में संक्रमण, पेशाब की मात्रा कम और सीने में जकड़न की शिकायत के बाद 11 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

इस बीच त्रिपुरा के राज्‍यपाल तथागत रॉय ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री वायजेपी के निधन पर दुख जता दिया। हालांकि बाद में रॉय को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्‍होंने ट्वीट फौरन डिलीट कर माफी मांगी। 

तथागत रॉय ने अटलजी को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, बेहतरीन वक्‍ता और छह दशकों तक भारतीय राजनीति के चमकते सितारे रहे, डॉक्‍टर श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी के निजी सचिव के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले, बेहद बुद्धिमान, विनम्र अटल बिहार वाजपेयी का निधन हो गया। ओम शांति।' 

राज्‍यपाल रॉय को अपनी गलती का अहसास होते ही ट्वीट डिलीट कर दी। माफी मांगेत हुए उन्होंने दोबारा ट्वीट किया, 'मुझे माफ करें। मैंने टीवी रिपोर्ट के आधार पर ट्वीट कर दिया था। मैंने उसे असली मान लिया। अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मैंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया है। एक बार फिर माफ करें।'

बता दें कि एम्स की ओर से आज जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, ''पूर्व प्रधानमंत्री की हालत वैसी ही बनी हुई है। उनकी हालत नाजुक है और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।'' अस्पताल ने बुधवार एक बयान में कहा,  दुर्भाग्यवश, उनकी हालत बिगड़ गई है। उनकी हालत गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार शाम और गुरुवार दोपहर वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए एम्स गये थे। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू गुरुवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे। भाजपा के अनुभवी नेता और वाजपेयी के करीबी रहे लाल कृष्ण आडवाणी भी उनका कुशलक्षेम जानने एम्स पहुंचे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा एम्स में मौजूद हैं, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर के भी शीघ्र ही एम्स पहुंचने की संभावना है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीत्रिपुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"