लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को बड़ा झटका, त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने दिया इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2021 14:42 IST

त्रिपुरा कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. त्रिपुरा कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. त्रिपुरा से कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दिया और कहा कि मैं राजनीति से रिटायरमेंट ले रहा हूँ. 

Open in App

त्रिपुराकांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. त्रिपुराकांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. त्रिपुरा से कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दिया और कहा कि मैं राजनीति से रिटायरमेंट ले रहा हूँ. 

हालांकि उनके इस्तीफे का राजनीतिक कारण तो स्पष्ट नहीं हो पाया लेकिन त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने कहा कि, मैं अब राजनीति से संन्यास ले रहा हूँ और अब मैं अपने प्रोफेशन में वापस लौटना चाहता हूँ. मुझे अपने पेशे में लौटने की खुशी होगी. 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, त्रिपुरा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा, "मेरे लिए पद से इस्तीफा देना बहुत दर्दनाक है. मैं सोनिया जी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे पार्टी की सेवा करने का मौका दिया. मैं राजनीति से सेवानिवृत्त हो रहा हूं और मुझे अपने पेशे में वापस जाने की खुशी है."

बता दें कि इससे कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की महिला अध्यक्ष सुष्मिता देव ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और उन्होंने पश्चिम बंगाल में टीएमसी का दामन थाम लिया है. इस दौरान सुष्मिता देव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद कहा उनका और पार्टी की विचारधारा का काम करने का विजन क्लियर है. पार्टी से मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगी. 

टॅग्स :कांग्रेसत्रिपुरासोनिया गाँधीSushmita Dev
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार