लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं, परिवार के दो सदस्य संक्रमित

By भाषा | Updated: August 4, 2020 13:56 IST

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 की जांच में मेरे संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है।" लेकिन, सीएम के परिवार के दो लोग संक्रमित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम बिप्लब कुमार देब ने कहा कि अगले सात दिन तक क्वारंटाइन रहूंगा और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करूंगा।बिप्लब कुमार देब ने कहा कि मैं त्रिपुरा के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया करता हूं।सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को रोगाणुमुक्त किया गया है।

अगरतला:  त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की मंगलवार को आई रिपोर्ट में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है लेकिन उनके परिवार के दो सदस्य हालांकि कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। देब ने अगले सात दिनों के लिए पृथक-वास में रहने का फैसला किया है।

उन्होंने सोमवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘ मेरे परिवार के दो सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोई अन्य सदस्य संक्रमित नहीं है।’’ देब ने बताया कि दोनों संक्रमित सदस्य घर पर ही पृथक-वास में हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 की जांच में मेरे संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है।

अगले सात दिन तक में पृथक-वास में रहूंगा और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करूंगा। मैं घर से ही काम करूंगा। मैं त्रिपुरा के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया करता हूं। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और हम इसे एक साथ जीतेंगे।’’

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को रोगाणुमुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि देब के एक सुरक्षा कर्मी के कुछ दिन पहले संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसत्रिपुराबिप्लब कुमार देब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?