लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के भाजपा विधायकों का दिल्ली में डेरा, CM बिप्लब कुमार देब को हटाने की मांग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 12, 2020 06:59 IST

भाजपा सूत्रों ने कहा कि महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष ने बर्मन से मुलाकात की और उन्हें अवगत कराया कि शीर्ष पर बदलाव की संभावना नहीं है और जब तक कि प्रधानमंत्री द्वारा पहल नहीं की जाती, पार्टी ऐसे निर्णय नहीं लेगी.

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा विधायक CM बिप्लब कुमार देब को हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं. विधायकों ने मुख्यमंत्री को तानाशाह, अनुभवहीन और अलोकप्रिय बताया है.

अगरतला: त्रिपुरा के कम से कम सात भाजपा विधायक पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से मिलने और मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले हुए हैं. विधायकों ने मुख्यमंत्री को तानाशाह, अनुभवहीन और अलोकप्रिय बताया है.

सुदीप रॉय बर्मन के नेतृत्व में विधायकों का दावा है कि उनके पास दो और विधायकों का समर्थन है. 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 36 विधायक हैं. इंडिजिनस पीपल फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के आठ विधायक भी देब सरकार का समर्थन कर रहे हैं.

बर्मन के अलावा, दिल्ली में मौजूद विधायकों में सुशांत चौधरी, आशीष साहा, आशीष दास, दीवा चंद्र रांखल, बर्ब मोहन त्रिपुरा, परिमल देब बर्मन और राम प्रसाद पाल शामिल हैं. चौधरी ने दावा किया कि बीरेंद्र किशोर देब बर्मन और बिप्लब घोष भी हमारे साथ हैं.

उन्होंने कहा कि वे दोनों दिल्ली नहीं आए क्योंकि वे कोविड-19 से संक्रमित हैं. देब के करीबी नेताओं के साथ-साथ त्रिपुरा के भाजपा नेताओं का कहना है कि राज्य सरकार को कोई खतरा नहीं है. मुख्यमंत्री के करीबी सूत्र ने कहा कि आरएसएस नेता राम प्रसाद पाल के विधायकों के साथ जाने की संभावना नहीं है.

भाजपा सूत्रों ने कहा कि महासचिव (संगठन) बी. एल. संतोष ने बर्मन से मुलाकात की और उन्हें अवगत कराया कि शीर्ष पर बदलाव की संभावना नहीं है और जब तक कि प्रधानमंत्री द्वारा पहल नहीं की जाती, पार्टी ऐसे निर्णय नहीं लेगी.

टॅग्स :त्रिपुराबिप्लब कुमार देब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

क्राइम अलर्टAngel Chakma Murder: त्रिपुरा के छात्र की हत्या में आया नया मोड़, उत्तराखंड पुलिस ने नस्लीय हमले से किया इनकार

क्राइम अलर्टदो बेटों की मां, ग्रामीणों ने घर से घसीटकर बाहर निकाला और जमकर की कुटाई और फिर जूतों की माला पहनाई?, धलाई में महिला के साथ बर्बरता?

भारतदेहरादून में हमले से त्रिपुरा के छात्र की मौत, नस्लीय हमले का आरोप; त्रिपुरा लाया गया शव

विश्वछात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत और दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद भारत के साथ तनाव?, बांग्लादेश ने नयी दिल्ली और त्रिपुरा में वीजा सेवाएं निलंबित कीं

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए