लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: बांग्लादेश की घटनाओं को लेकर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, 150 मस्जिदों को पुलिस सुरक्षा

By विशाल कुमार | Updated: October 24, 2021 11:32 IST

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ के खिलाफ त्रिपुरा में हिंदू संगठनों द्वारा लगातार रैलियां निकाली जा रही हैं. त्रिपुरा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुछ छिटपुट घटनाएं हुई हैं, लेकिन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है. हम करीब 150 मस्जिदों को सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा में हिंदू संगठनों द्वारा लगातार रैलियां निकाली जा रही हैं.एक रैली के दौरान 21 अक्टूबर को तीन पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग तब घायल हो गए थेत्रिपुरा राज्य जमीयत उलमा (हिंद) ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा है.

अगरतला: बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पांडालों में तोड़फोड़ की घटनाओं के बीच त्रिपुरा में हिंदू संगठनों के आक्रामक रवैये को देखते हुए पुलिस ने कहा है कि हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच वह करीब 150 मस्जिदों को सुरक्षा मुहैया करा रही है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ के खिलाफ त्रिपुरा में हिंदू संगठनों द्वारा लगातार रैलियां निकाली जा रही हैं.

त्रिपुरा राज्य जमीयत उलमा (हिंद) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के कार्यालय को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें पिछले तीन दिनों में मस्जिदों और अल्पसंख्यक बस्तियों पर हमले का आरोप लगाया गया है.

त्रिपुरा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कुछ छिटपुट घटनाएं हुई हैं, लेकिन कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोई बड़ी घटना नहीं हुई है. हम करीब 150 मस्जिदों को सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं.

अगरलता के पास एक मस्जिद में तोड़फोड़ की पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि वे घटनाओं की जांच कर रहे हैं और सीसीटीवी फुटेज भी देख रहे हैं.

भाजपा प्रवक्ता नबेंदु भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी ऐसी किसी भी घटना के खिलाफ है और इसके अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओं ने राज्य भर में शांति सुनिश्चित करने के लिए सभी से संपर्क किया है.

बीते 21 अक्टूबर को तीन पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग तब घायल हो गए थे जब विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई थी क्योंकि पुलिस उन्हें अल्पसंख्यक बहुल इलाके में रैली ले जाने से रोक रही थी.

इसके साथ ही अगरतला में 21 अक्टूबर से शुरू होने वाला तीन दिवसीय बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रद्द कर दिया गया है.

टॅग्स :त्रिपुराबांग्लादेशHinduja GroupPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?