लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: हाईकोर्ट ने अभिषेक बनर्जी की रैली को मंजूरी दी, कुछ घंटे पहले पुलिस ने रद्द कर दिया था

By विशाल कुमार | Updated: October 31, 2021 12:43 IST

तृणमूल कांग्रेस ने हाईकोर्ट में सदर उपविभागीय पुलिस अधिकारी के उस सरकारी आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें रविवार को होने वाली टीएमसी के जनसभा का स्थान रवीन्द्र शतबर्शिकी भवन से बदलकर विवेकानंद मैदान किए जाने का प्रस्ताव दिया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा पुलिस ने कोविड-19 का हवाला देते हुए रैली का स्थान बदलने को कहा था.हाईकोर्ट ने 500 की सीमा के साथ रैली को मंजूरी दी.पिछले महीने अभिषेक बनर्जी की दो रैलियों को पुलिस ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया था.

अगरतला:त्रिपुरा की राजधारी अगरतला स्थित रवीन्द्र शतबर्शिकी भवन के बाहर एक जनसभा आयोजित करने की मंजूरी को पुलिस द्वारा रद्द किए जाने के कुछ घंटों बाद ही त्रिपुरा हाईकोर्ट ने शनिवार को अभिषेक बनर्जी के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी.

रिपोर्ट के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस ने हाईकोर्ट में सदर उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) के उस सरकारी आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें रविवार को होने वाली टीएमसी के जनसभा का स्थान रवीन्द्र शतबर्शिकी भवन से बदलकर विवेकानंद मैदान किए जाने का प्रस्ताव दिया गया था. इसके लिए कोविड-19 को जिम्मेदार बताया गया था.

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने टीएमसी को इस शर्त के साथ रैली के आयोजन की मंजूरी दी कि वह 500 से अधिक लोगों को इकट्ठा नहीं करेगी.

अदालत ने पुलिस से समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उचित स्थान चेक पोस्ट लगाने को भी कहा.

टीएमसी ने हाईकोर्ट के समक्ष यह वचन भी दिया है कि 29 अक्टूबर को सदर एसडीपीओ को संबोधित अपने पत्र में उल्लिखित अन्य स्थानों पर कोई सभा नहीं होगी.

इससे पहले पिछले महीने टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की दो रैलियों को इस आधार पर मंजूरी देने मना कर दिया गया था कि इससे कोविड-19 नियमों का उल्लंघन हो सकता है.

 

टॅग्स :त्रिपुराटीएमसीBJPबिप्लब कुमार देबTripura High CourtPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो