लाइव न्यूज़ :

तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां का बिलकिस बानो मामले पर पीएम मोदी पर तीखा प्रहार, ट्वीट कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 19, 2022 10:06 IST

बिलकिस बानो बलात्कार मामले को लेकर तृणमूल सांसद मिमी चक्रवर्ती ने पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना पर उनकी प्रतिक्रिया एक महिला के रूप में है और वह 'टूट गई' हैं। सांसद नुसरत जहां ने कहा कि महिलाएं अब भी अन्याय के खत्म होने का इंतजार कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनुसरत जहां ने कहा कि महिलाएं अब भी अन्याय के खत्म होने का इंतजार कर रही हैं।मिमी चक्रवर्ती ने कहा कि उसके साथ सामूहिक बलात्कार के दोषी 11 लोगों को किस आधार पर रिहा किया गया?बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 11 दोषियों को 15 अगस्त को गोधरा उप-कारागार से रिहा कर दिया गया था।

नई दिल्ली: अभिनेत्री से तृणमूल सांसद बनीं मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां ने बिलकिस बानो बलात्कार मामले के 11 दोषियों की रिहाई पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस के भाषण पर सवाल उठाते हुए तृणमूल सांसद ने कहा कि घटना पर उनकी प्रतिक्रिया एक महिला के रूप में है और वह 'टूट गई' हैं। सांसद नुसरत जहां ने कहा कि महिलाएं अब भी अन्याय के खत्म होने का इंतजार कर रही हैं।

वहीं, मिमी चक्रवर्ती ने ट्वीट करते हुए लिखा, "उसके साथ सामूहिक बलात्कार के दोषी 11 लोगों को किस आधार पर रिहा किया गया? 15 अगस्त का भाषण किस बारे में था? आपने कहा महिलाओं का सम्मान करना सही? यह आज सिर्फ एक महिला बोल रही है और मैं गुस्से में हूं और टूट गई हूं। हर घर पर तिरंगा तो लहरा लिया पर आजादी मिली क्या? 75 साल बाद भी? पूछो अपने आपसे।"

बता दें कि बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे 11 दोषियों को 15 अगस्त को गोधरा उप-कारागार से रिहा कर दिया गया था। गुजरात सरकार ने अपनी माफी नीति के तहत इन लोगों की रिहाई की मंजूरी दी थी। मुंबई में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने 11 दोषियों को बिलकिस बानो के साथ सामूहिक बलात्कार और उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या करने के जुर्म में 21 जनवरी 2008 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। बाद में बंबई उच्च न्यायालय ने उनकी दोषसिद्धि को बरकरार रखा था।

बिलकिस बानो बलात्कार मामले को लेकर तृणमूल सांसद नुसरत जहां ने ट्वीट करते हुए लिखा, "अन्याय खत्म होने का इंतजार है। मैं इंतजार कर रही हूं। वह प्रतीक्षा कर रही है। न्याय सत्यनिष्ठा और सच्चाई का प्रतिनिधित्व करता है, और सच्चाई यह है कि...सामूहिक बलात्कार और हत्या के दोषी 11 लोगों के साथ रिहाई के बाद मिठाई का व्यवहार किया जा रहा है।" 

टॅग्स :नुसरत जहानTrinamool Congressमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारतकैसे जानें आपके घर तक पहुंचेगी PNG या नहीं? उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी यहां

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम