लाइव न्यूज़ :

तृणमूल विधायक ने कहा "एक बिहारी, सौ बिमारी", सुवेंदु अधिकारी ने वीडियो ट्वीट करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा को लपेटा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 15, 2022 16:41 IST

तृणमूल विधायक मनोरंजन ब्यापारी ने एक जनसभा में बिहार विरोधी बयान देकर बंगाल की सियासत में बड़ा बवंडर उठा दिया है। विधायक ब्यापारी ने बिहार के लोगों को "बीमारी" बताया और साथ ही यह भी कहा कि बंगाल को इस "बीमारी से मुक्त" होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल विधायक मनोरंजन ब्यापारी ने भाषण में कहा, 'एक बिहारी, सु बिमारी'भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ट्विटर पर ब्यापारी का वीडियो को साझा करते हुए कड़ा तंज किया हैटीएमसी विधायक ने बयान ऐसे समय में दिया जब ममता बनर्जी ने शत्रुघ्न सिन्हा को आसनसोल से टिकट दिया है

कोलकाता: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के बैनर तले बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को लाने की कोशिश कर रही है, वहीं उन्हीं की पार्टी के एक नेता ने "एक बिहारी, सौ बिमारी" कहकर बंगाल के सीएम के फैसले पर ऊंगली उठा दी है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आसनसोल संसदीय सीट से शत्रुघ्न सिन्हा के नाम की घोषणा के एक दिन भी नहीं गुजरा कि तृणमूल विधायक मनोरंजन ब्यापारी द्वारा बिहारियों के लिए दिये गये इस विवादास्पद बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता और इस समय बंगाल सदन में नेता प्रतिपत्र की भूमिका निभा रहे भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने अपने ट्विटर पर विधायक मनोरंजन ब्यापारी का वीडियो को साझा करते हुए कड़ा तंज किया है।

सुवेंदु  अधिकारी ने ट्विटर पर लिखा, "पहले उनकी नेता ममता बनर्जी बिहारियों और यूपीवासियों को 'बोहिरागोटोस' (बाहरी) का लेबल लगाती थी और अब बंगाल को बिहारियों से मुक्त करने का बिगुल फूंका जा रहा है।"

अधिकारी ने एक दूसरे ट्वीट में कहा, "बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा से मेरा प्रश्न है, महोदय, टीएमसी विधायक मनोरंजन ब्यापारी के इस शर्मनाक बयान के बारे में आप क्या महसूस करते हैं? आपकी पार्टी के सहयोगी बिहारियों के प्रति अपनी भावनाओं के बारे में बहुत स्पष्ट हैं।"

तृणमूल विधायक मनोरंजन ब्यापारी ने कोलकाता पुस्तक मेले की एक जनसभा में बिहार विरोधी बयान देकर बंगाल की सियासत में बड़ा बवंडर उठा दिया है। विधायक मनोरंजन ब्यापारी ने बिहार के लोगों को "बीमारी" बताया और साथ ही यह भी कहा कि बंगाल को इस "बीमारी से मुक्त" होना चाहिए।

तृणमूल विधायक मनोरंजन ब्यापारी के भाषण का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें वो कह रहे हैं, "अगर आपकी रगों में बंगाली खून दौड़ता है। अगर आपकी नसों में खुदीराम और नेताजी का खून बहता है और अगर आप अपनी मातृभाषा और मातृभूमि से प्यार करते हैं, तो आपको जोर से आवाज लगानी होगी, 'एक बिहारी, सु बिमारी'। हम रोग नहीं चाहते हैं। बंगाल को रोग मुक्त बनाएं। जय बांग्ला, जय ममता बनर्जी दीदी।"

इसके साथ ही भाषण में ब्यापारी ने यह भी कहा, "अगर बिहार में सब कुछ ठीक है, तो ...ला वापस बिहार जाओ।" मालूम हो कि तृणमूल विधायक मनोरंजन ब्यापारी पहली बार तृणमूल के टिकट पर विधायक बने हैं। वह पिछले साल के बंगाल चुनाव में हुगली से जीते थे। 

टॅग्स :Trinamool Congressकोलकाताममता बनर्जीशत्रुघ्न सिन्हाशुभेंदु अधिकारीSuvendu Adhikari 
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप