लाइव न्यूज़ :

कोयला माफिया संग केंद्रीय मंत्री की फोटो साझा कर तृणमूल महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा नेता पर लगाया बड़ा आरोप, कही यह बात

By भाषा | Updated: November 25, 2022 23:08 IST

आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी द्वारा लगाए गए आरोपों पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि कोयला तस्करी की जांच चल रही है तथा ‘तृणमूल नेताओं की संलिप्तता पहले ही स्थापित हो चुकी है।’ उन्होंने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस ‘बेबुनियाद’ आरोप लगाकर एक केंद्रीय मंत्री को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देतृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी ने एक ट्वीट साझा किया है। ट्वीट में टीएमसी नेता ने कोयला माफिया संग केंद्रीय मंत्री की फोटो शेयर की है। फोटो को लेकर अभिषेक बनर्जी ने ने भापजा पर आरोप भी लगाया है जिसे बीजेपी ने इनकार किया है।

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की एक कथित ‘कोयला माफिया’ के साथ कथित तस्वीर ट्विटर पर डाली तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एवं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) पर इस मुद्दे से आंखें फेर लेने का आरोप लगाया है। इस पर बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि जांच एजेंसियां ‘सुविधाजनक ढंग से माफिया-मंत्री गठजोड़ की अनदेखी’ कर रही हैं। 

अभिषेक बनर्जी ने क्या ट्वीट किया है

भाजपा ने कहा है कि ये आरोप ‘बेबुनियाद हैं। पीटीआई-भाषा ट्वीट में संलग्न की गयी तस्वीरों की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करती है। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे ताज्जुब होता है कि मंत्री प्रह्लाद जोशी कोयला माफिया जयदेब खान के साथ क्या कर रहे हैं? क्या वह भाजपा की जेब भरने के तौर -तरीकों पर चर्चा कर रहे हैं या राष्ट्र के संसाधनों का गबन करने पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। ईडी और सीबीआई निदेशकों ने माफिया मंत्री गठजोड़ की सुविधाजनक ढंग से अनदेखी की है।’’

भाजपा ने आरोपों को बताया गलत

राज्य सरकार में मंत्री बाबुल सुप्रियो समेत मंत्रियों व तृणमूल के अन्य नेताओं ने बनर्जी का साथ देते हुए यह विषय उठाया है। बनर्जी के आरोप पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि कोयला तस्करी की जांच चल रही है तथा ‘तृणमूल नेताओं की संलिप्तता पहले ही स्थापित हो चुकी है।’ उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ‘बेबुनियाद’ आरोप लगाकर एक केंद्रीय मंत्री को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। 

टॅग्स :Abhishek BanerjeeटीएमसीBJPPrahlad Joshi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर