लाइव न्यूज़ :

"तृणमूल पैसे वाली पार्टी है, कार्यकर्ताओं को चार्टर्ड प्लेन से भेजे दिल्ली", सुवेंदु अधिकारी ने अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 1, 2023 10:19 IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर हमला करते हुए कहा कि तृणमूल झूठ बोलती है और वैसे भी उसके पास बहुत पैसा है। वो कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए चार्टर्ड विमान भी कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर किया पलटवारअधिकारी ने कहा कि तृणमूल के पास बहुत पैसा है, वो कार्यकर्ताओं के लिए चार्टर्ड प्लेन कर सकती हैअभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने तृणमूल कार्यकर्ताओं के लिए बुक ट्रेन रद्द कर दी है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सियासत में सत्ताधारी तृणमूल और विपक्षी दल भाजपा के बीच लगातार नोंकझोंक जारी है। इसी क्रम में विधानसभा में नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के उन आरोपों को खारिज किया है, जिसमें बनर्जी ने आरोप लगाया है कि भाजपा बंगाल की ट्रेनें रद्द कर रही है ताकि तृणमूल कार्यकर्ता रविवार को दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन में हिस्सा न ले सकें।

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने इन आरोपों को नकारते हुए और कथित भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए कहा कि तृणमूल झूठ बोल रही है और वैसे भी सत्तारूढ़ तृणमूल के पास बहुत पैसा है। पार्टी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं को चार्टर्ड विमान भी कर सकती है।

सुवेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ''ये आरोप झूठे और राजनीति से प्रेरित हैं। तृणमूल सबसे अमीर पार्टी है। उनके पास चार्टर्ड उड़ानें हैं। कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजने के लिए उसे उनका उपयोग करना चाहिए।"

इससे पूर्व तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने 2 अक्टूबर को मोदी सरकार के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन के लिए शनिवार को हावड़ा से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेन रद्द होने पर शुक्रवार को कहा,"भाजपा सरकार ने बेशर्मी से ट्रेन के लिए पहले से जमा राशि स्वीकार करने के बाद विशेष ट्रेन सेवा उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया। बंगाल के लोगों के सामने उन्हें कायर होते देखना अच्छा लगता है।"

उन्होंने कहा, "हावड़ा से 30 सितंबर 2023 को एक विशेष ट्रेन में तृणमूल कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने के लिए ट्रेन में में कोच उपलब्ध नहीं हैं।"

बनर्जी ने आईआरसीटीसी के पर्यटन के मुख्य पर्यवेक्षक द्वारा तृणमूल कांग्रेस दफ्तर को भेजे ईमेल का जिक्र करते हुए कहा कि आईआरसीटीसी ने रद्द की गई ट्रेन बुकिंग के संबंध में पार्टी को सूचित किया है कि विशेष ट्रेन के लिए बुकिंग को जल्द ही रिफंड कर दिया जाएगा।

मालूम हो कि तृणमूल कांग्रेस केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल को जीएसटी फंड जारी करने में हो रही देरी के खिलाफ 2 और 3 अक्टूबर को दिल्ली के राजघाट पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन करने वाली है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि केंद्र द्वारा पश्चिम बंगाल को धन से वंचित करने के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और वह 2 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीAbhishek Banerjeeममता बनर्जीTrinamoolTrinamool CongressMamata Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की