लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए त्रिपुरा में कराएगी सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: September 2, 2021 22:54 IST

Open in App

तृणमूल कांग्रेस की नेता सुष्मिता देव ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी त्रिपुरा मे एक सर्वेक्षण कराएगी जिससे पार्टी को स्थानीय नेताओं की स्वीकार्यता का आकलन करने में मदद मिलेगी। अगले विधानसभा चुनाव में त्रिपुरा से भाजपा नीत गठबंधन को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश के लक्ष्य को लेकर चल रही तृणमूल इस पूर्वोत्तर राज्य में अपना संगठन तैयार करने के लिए बड़ी संख्या में अपने शीर्ष नेताओं को भेज रही है। देव के अलावा जिन तृणमूल नेताओं ने लगातार अगरतला का दौरा किया है उनमें पार्टी महासचिव अभिषक बनर्जी, पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु शामिल हैं। दोनों कई बार यहां आ चुके हैं। सिलचर से यहां आयी देव की अगले पंद्रह दिनों तक ठहरने की योजना है। उन्होंने कहा, ‘‘ ममता बनर्जी के निर्देशानुसार हम पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण करायेंगे। हम ऐसे लोगों को लाना चाहते हैं जिनकी जमीनी स्तर पर स्वीकार्यता है।’’ तृणमूल ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले पिछले साल ऐसा ही सर्वेक्षण कराया था जिसके बाद पार्टी ने बहुत सारे निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवारों को बदलने का निर्णय लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले TMC में सबकुछ ठीक नहीं?, दक्षिण 24 परगना जिले में आंतरिक कलह, घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर

भारतWest Bengal Vidhan Sabha 2026: 2021 में 213 सीट जीते थे तो 2026 में जीतेंगे 214 सीट?, सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कहा-कम से कम 01 सीट अधिक

भारत58.20 लाख नामों में से अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं की संख्या बताओ?, अभिषेक बनर्जी ने निर्वाचन आयोग से पूछे सवाल?

भारतक्या नंदीग्राम सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अभिषेक बनर्जी?, 2026 में बन सकते पश्चिम बंगाल सीएम?

भारततृणमूल में बढ़ी दरार, कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में मुख्य सचेतक पद से दिया इस्तीफा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"