लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस ने रक्षाबंधन के अवसर पर विश्व भारती परिसर में रैली निकाली

By भाषा | Updated: August 22, 2021 19:42 IST

Open in App

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर बीरभूम जिले में विश्व भारती विश्वविद्यालय परिसर में रैली निकाली। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के जिला प्रमुख अणुब्रत मंडल की तस्वीरों वाले बैनर लेकर पार्टी के कई सदस्यों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश किया और 'उपासना गृह' तक मार्च किया।कुछ दिन पहले मंडल ने घोषणा की थी कि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार के अलावा भाजपा के दो जिला स्तरीय नेताओं के साथ किए गए आधिकारिक दौरे की प्रतिक्रिया में तृणमूल कांग्रेस परिसर के अंदर समारोह आयोजित करेगी। टीएमसी सदस्यों और छात्र समर्थकों ने राखी बांधी और नोबेल पुरस्कार विजेता रबींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित गीत गाए, जिन्होंने इस केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के छोटे-छोटे झंडे जगह-जगह लगे दिखाई दिए लेकिन कोई राजनीतिक नारे नहीं लगाए गए। टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि विश्व भारती का संबंध किसी राजनीतिक दल से नहीं है, इसलिए अगर रक्षाबंधन के दिन किसी संगठन के सदस्य भाईचारे और मैत्री का संदेश लेकर परिसर में आते हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा, ''टीएमसी ने विश्व भारती के कामकाज में कभी हस्तक्षेप नहीं किया।'' वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, ''अगर कोई सत्ता का दुरुपयोग कर यह दिखाना चाहता है कि वह टैगोर की भूमि पर सबसे श्रेष्ठ है, तो यह टैगोर द्वारा समर्थित दृष्टिकोण और मूल्यों के प्रति उपेक्षा को दर्शाता है।'' विश्वविद्यालय की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप