लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस के नेता सब्यसाची दत्ता आज भाजपा में होंगे शामिल, अमित शाह की मौजूदगी में कार्यक्रम

By भाषा | Updated: October 1, 2019 05:19 IST

इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा होने के बाद से तृणमूल कांग्रेस के सात विधायक और कांग्रेस तथा माकपा के दो विधायक भगवा पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजारहाट-न्यूटाउन से विधायक दत्ता ने इस वर्ष जुलाई में विधाननगर नगर निगम के महापौर पद से इस्तीफा दे दिया था।उन्होंने कहा- तृणमूल कांग्रेस अब जनता की पार्टी नहीं है, बल्कि यह एक पारिवारिक उद्यम बन गया है।

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सब्यसाची दत्ता ने सोमवार को कहा कि वह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल होंगे। तृणमूल कांग्रेस ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते विधाननगर महापौर के रूप में निर्णय लेने संबंधी उनके अधिकार वापस ले लिये थे। शाह को मंगलवार को यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी और नागरिकता (संशोधन) विधेयक पर एक संगोष्ठी को संबोधित करना है।

दत्ता ने सोमवार को फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं कल नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले अमित शाह जी के कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हो जाऊंगा। तृणमूल कांग्रेस अब जनता की पार्टी नहीं है, बल्कि यह एक पारिवारिक उद्यम बन गया है।’’

राजारहाट-न्यूटाउन से विधायक दत्ता ने इस वर्ष जुलाई में विधाननगर नगर निगम के महापौर पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि उन्होंने कल दत्ता के भगवा पार्टी में शामिल होने के बारे में सुना है। घोष ने कहा, ‘‘यदि वह कल शामिल हो रहे हैं तो हम उनका (दत्ता) स्वागत करेंगे। हमें खुशी है कि वह इसमें शामिल हो रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और अगले कुछ महीनों में उस पार्टी के और नेता इसे छोड़ देंगे।’’

इस वर्ष हुए लोकसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा होने के बाद से तृणमूल कांग्रेस के सात विधायक और कांग्रेस तथा माकपा के दो विधायक भगवा पार्टी में शामिल हो चुके हैं। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी ने कहा कि पार्टी दत्ता के भगवा पार्टी में शामिल होने के प्रस्तावित कदम के बारे में परेशान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा (तृणमूल कांग्रेस) पिछले कई महीनों से दत्ता के साथ कोई संबंध नहीं है।’’

टॅग्स :पश्चिम बंगालटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे