लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस नेता ने ममता के साथ हुए व्यवहार पर मोदी के रवैये पर खेद जताया

By भाषा | Updated: January 24, 2021 17:13 IST

Open in App

कोलकाता, 24 जनवरी तृणमूल कांग्रेस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हुए ‘निंदनीय व्यवहार’ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित ‘चुप्पी’ पर अफसोस जताया है।

बता दें कि कार्यक्रम में ममता बनर्जी के भाषण से पहले दर्शकों में शामिल कुछ लोगों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए थे।

राज्य सरकार में मंत्री ब्रत्य बसु ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह घटना ऐसे लोगों की ‘महिलाओं के प्रति द्वेषपूर्ण मानसिकता’ को प्रतिबिंबित करती है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो उस कार्यक्रम में मौजूद थे, उन्होंने दर्शकों के एक धड़े के व्यवहार की निंदा में एक शब्द तक नहीं कहा। यह दिखाता है कि भाजपा में नेताजी के प्रति कोई सम्मान नहीं है और न ही इसका ज्ञान है कि वह किसके लिए खड़े हुए थे।’’

उल्लेखनीय है कि शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मोदी की उपस्थिति में ‘जय श्रीराम’ के नारे लगने के बाद ममता बनर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करने से इनकार कर दिया था।

तृणमूल विधायक ने दावा किया कि ‘ छिपी हुई फासिस्ट ताकत’ पश्चिम बंगाल की सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर उनके हाथ में सत्ता गई तो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता खतरे में पड़ जाएगी।

बसु ने कहा, ‘‘कृपया बंगाल का नियंत्रण इस ताकत के हाथों में नहीं जाने दें। यह हमारी अभिव्यक्ति की आजादी को छीन लेगी। विभिन्न विचारधाराओं के लोग बंगाल में अपने विचार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्रत हैं, जो खत्म हो सकता है।’’

इस संवाददाता सम्मेलन में मशहूर बंगाली अभिनेत्री कौशानी मुखोपाध्याय और ईस्टर्न इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष पिया सेनगुप्ता सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुईं।

बसु ने कहा, ‘‘ कुरूप ताकतें देश के सभी कलाकारों की आवाज दबाने के लिए निकल चुकी है। निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को पहले ही इसका अनुभव हो चुका है।’’

सेन गुप्ता और उनकी बहू मुखोपाध्याय ने कहा कि वह हमेशा से ही तृणमूल कांग्रेस प्रमुख की ‘लोकहित’ नीति से प्रभावित रही हैं और राज्य की जनता की सेवा करने को इच्छुक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम