लाइव न्यूज़ :

बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडे जेल में होंगे : आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: April 4, 2021 17:20 IST

Open in App

खानाकुल (पश्चिम बंगाल), चार अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के एक महीन के अंदर ‘तृणमूल कांग्रेस के प्रश्रय वाले गुंडों को ढूंढ-ढूंढ कर’ सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।

उन्होंने यहां कहा कि हुगली जिले के सुदर्शन प्रमाणिक समेत ‘जिन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गयी’ उन्हें राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद इंसाफ मिलेगा।

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘ तृणमूल कांग्रेस के गुंडे ध्यान से सुन लें। मतगणना के बाद हम तुम्हें सबक सिखायेंगे। चार साल पहले जब हमने उत्तर प्रदेश में सरकार बनायी, तब वहां भी ऐसी ही चीजें हुईं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने लोगों पर अत्याचार करने वालों को जेल में डाला। बंगाल में भी हम उन्हें दंडित करेंगे जो सिंडिकेट राज का हिस्सा हैं और कट मनी मांगते हैं।’’

तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी पर अपने दस साल के शासनकाल में तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि बनर्जी ने बंगाल में दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा और होली मनाने की राह में रूकावटें पैदा कीं, ये ऐसी चीज है जो उत्तर प्रदेश में कभी नहीं होती है।

उन्होंने लोगों से कहा, ‘‘ यह सुनिश्चित करने लिए भाजपा को चुनिए कि आपको त्योहारों में भाग लेने से रोका नहीं जाए।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘जिस तरह बनर्जी यहां दुर्गा पूजा नहीं होने देती हैं, अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के खिलाफ हैं’’ , उसी तरह उन्हें ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने से ‘‘चिढ़’’ है।

आदित्यनाथ ने कहा कि राममंदिर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी बनाना जैसे निर्णय 2019 के अपने चुनावी वादों को भाजपा द्वारा पूरा करने के उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे राज्य में 1.30 करोड़ लोगों को मुफ्त बिजली दी गयी, हर गरीब परिवार को मुफ्त राशन दिया गया और आयुष्मान भारत के तहत सभी को लाया गया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उसके विपरीत, बंगाल के लोगों को केंद्रीय परियोजनाओं के लाभों से वंचित किया गया, और किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत 6000 रूपये नहीं मिले। पिछले 10 सालों में 1000 किसानों ने खुदकुशी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो