लाइव न्यूज़ :

बेटे की नौकरी के लिए आदिवासी महिलाएं हुई न्यूड, पीएम मोदी और राष्ट्रपति को भेजी गई तस्वीरें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 19, 2017 16:33 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये तस्वीरें, जानें क्या है पूरा मामला

Open in App
ठळक मुद्दे पीएम मोदी और राष्ट्रपति को ज्ञापन के साथ भेजी गई तस्वीरेंमहिलाओं ने कहा- धोखा हुआ है मेरे साथमहिलाओं के साथ नेता ने खेला डर्टी पॉलिटिक्स गेम

इन दिनों सोशल मीडिया पर धनबाद, झारखंड की आदिवासी महिलाओं की न्यूड तस्वीर काफी वायरल हो रही है। असल में यहा डर्टी पॉलिटिक्स खेला जा रहा है। कुछ नेताओं को कहने पर महिलाओं ने बेटे की सरकारी नौकरी के लिए न्यूड होकर तस्वीर खिंचवाई। आदिवासी लीडर रामाश्रय सिंह ने महिलाओं से कहा कि ये फोटो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य सरकार को भेजी जाएगी। लेकिन नेताओं ने यहां डर्टी पॉलिटिक्स खेलते हुए उनकी इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

आदिवासी लीडर रामाश्रय ने  19 डीवीसी विस्थापित आदिवासी नौकरी की मांग को लेकर पीएम मोदी और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। जिसके साथ महिलाओं की न्यूड तस्वीरें भी भेजी गई है। हैरानी की बात तो यह है कि गांव में रहने वाली इन महिलाओं को सोशल मीडिया पर वायरल हुए तस्वीरों की जानकरी नहीं  थी लेकिन जब उनको पता चला तो वह नेता रामाश्रय सिंह की इस हरकत से काफी नाराज हैं।

 नेताओं ने धोखा कर तस्वीर को वायरल किया

न्यूड तस्वीरे खिंचवाने वाली महिलाओं का कहना है कि उन्होंने बेटे के नौकरी की चाहत में यह न्यूड तस्वीर खिंचवाई थी। उनसे यह वादा किया गया था कि यह फोटो सिर्फ सरकार को भेजी जाएगी लेकिन उनके साथ नेताओं ने धोखा कर तस्वीर को वायरल किया है। 

वहीं आदिवासी महासभा के लीडर रामश्रय का कहना है कि उनसे गलती हो गई है। उनके फेसबुक एकाउंट से आपत्तिजनक तस्वीरें डाली गई। और उन्हें इसका काफी मलाल भी है। वह इस बात को लेकर काफी दुखी हैं। नेता ने यह भी कहा है कि वह इन सारी तस्वीरों को हटा लेंगे। 

सरकार ने वादा कर नहीं दी नौकरियां

असल में यह मामला साल 1956 का है। डीवीसी ने झारखंड और बंगाल के 240 गांवों के 12 हजार परिवारों से जमीन अधिग्रहण किया था। धनबाद, जामताड़ा, पुरुलिया और वर्धमान जिला के किसानों की जमीन ली गई थी। विस्थापितों की मानें तो  38 हजार एकड़ जमीन और 5 हजार घर किसानों से लिए गए थे और सरकार ने यह वादा किया गया था कि सारे परिवारों के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। ये आदिवासी महिलाएं उसी नौकरी की चाह में नेता की बात मानकर न्यूड तस्वीर खिंचवाने को तैयार हुई थी। 

टॅग्स :इंडियाआदिवासी महिलानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील