लाइव न्यूज़ :

होस्टल में आदिवासी लड़कियों के गर्भवती होने को लेकर ओडिशा विधानसभा में हंगामा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 3, 2019 07:56 IST

भाजपा सदस्य बिष्णु चरण सेठी ने भी घटना पर चिंता व्यक्त की और मुख्यमंत्री से एक बयान की मांग की. सेठी ने कहा, ''मामले को दबाने के लिए पीडि़तों के माता-पिता को धमकाया जा रहा है.

Open in App

भुवनेश्वर में राज्य सरकार के हॉस्टल में चार आदिवासी लड़कियों के कथित तौर पर गर्भवती होने को लेकर मंगलवार को ओडिशा विधानसभा में हंगामा हुआ. विपक्षी कांग्रेस और भाजपा सरकार से बयान की मांग कर रहे थे. विपक्ष ने आरोप लगाया कि आदिवासी लड़कियों के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे होस्टल सुरक्षित नहीं हैं और होस्टलों का दुरुपयोग किया जा रहा है.

कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंघ मिश्रा ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया. उन्होंने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से घटना की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए कहा. मिश्रा ने कहा, ''ऐसा संदेह है कि मामले को दबाने की कोशिश की गई, क्योंकि राज्य सरकार के हॉस्टल के अधिकारियों ने लड़कियों को उनके घर भेज दिया है. प्रारंभिक चिकित्सा रिपोर्टों में कहा गया था कि चार लड़कियां गर्भवती पाई गईं, बाद में उनमें से तीन की रिपोर्ट नकारात्मक आई.

निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए.'' कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर यह घटना दिल्ली या मुंबई में हुई होती तो देशभर में प्रदर्शन होते. उन्होंने मुख्यमंत्री से इस घटना को गंभीरता से लेने और इसमें संलिप्त लोगों को सजा देने के लिए कहा. मिश्रा ने पूछा, ''क्या नवीन के नेतृत्व वाली बीजद सरकार का यही 'मा कू सम्मान' (महिलाओं का सम्मान) है?''

भाजपा सदस्य बिष्णु चरण सेठी ने भी घटना पर चिंता व्यक्त की और मुख्यमंत्री से एक बयान की मांग की. सेठी ने कहा, ''मामले को दबाने के लिए पीडि़तों के माता-पिता को धमकाया जा रहा है.'' कांग्रेस सदस्य सदन के आसन के समीप चले गए और अध्यक्ष एस. एन. पात्रा से मुख्यमंत्री को बयान देने का आदेश देने का अनुरोध किया. पटनायक राज्य के गृह मंत्री भी हैं.

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत