लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में पुराने वाहनों का स्कूल कैब के रूप में होगा इस्तेमाल, परिवहन विभाग पंजीकरण पर कर रहा विचार, सरकार ने 2015 में लगा दी थी रोक

By भाषा | Updated: July 15, 2022 07:47 IST

अधिकारियों ने कहा कि शहर में 9,000 से अधिक वाहन स्कूल कैब के रूप में पंजीकृत हैं, जबकि बड़ी संख्या में वाहनों का बिना किसी औपचारिक पंजीकरण के ही संचालन किया जाता है। 

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा समय में केवल नए वाहनों का स्कूल कैब के रूप में पंजीकरण होता है9,000 से अधिक वाहन स्कूल कैब के रूप में पंजीकृत हैं

नयी दिल्लीःदिल्ली सरकार का परिवहन विभाग पुराने वाहनों को स्कूल कैब के रूप में पंजीकरण की अनुमति देने के लिए दिशा-निर्देशों में बदलाव करने पर विचार कर रहा है। बशर्ते वे फिटनेस और अन्य मानकों को पूरा करते हों। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

क्यों लिया गया ये फैसला

दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने सार्वजनिक परिवहन के लिए बसों की बढ़ती मांग को देखते हुए नए शैक्षणिक सत्र से शहर के स्कूलों को बसें उपलब्ध कराने की सुविधा बंद करने का फैसला किया है। इसके मद्देनजर पुराने वाहनों को स्कूल कैब के रूप में पंजीकरण पर विचार किया जा रहा है।

मौजूदा समय में केवल नए वाहनों का स्कूल कैब के रूप में पंजीकरण

परिवहन विभाग के एक सूत्र ने कहा, "मौजूदा समय में केवल नए वाहनों को स्कूल कैब के रूप में पंजीकृत किया जा सकता है। हालांकि, परिवहन विभाग के साथ उचित पंजीकरण के बिना बड़ी संख्या में वाहनों का उपयोग इस उद्देश्य के लिए किया जा रहा है।"

9,000 से अधिक वाहन स्कूल कैब के रूप में पंजीकृत हैं

सूत्र ने कहा कि मौजूदा समय में स्कूलों और अभिभावकों द्वारा बड़ी संख्या में किराए पर ली गई वैन और कैब परिवहन विभाग की अनिवार्य आवश्यकताओं और मानकों को पूरा नहीं करते हैं। अधिकारियों ने कहा कि शहर में 9,000 से अधिक वाहन स्कूल कैब के रूप में पंजीकृत हैं, जबकि बड़ी संख्या में वाहनों का बिना किसी औपचारिक पंजीकरण के ही संचालन किया जाता है। 

पहले पुराने वाहनों का स्कूल कैब के रूप में होता था पंजीकरण, 2015 में कर दिया गया बंद

2007 की स्कूल कैब नीति ने 15 वर्ष से कम पुराने निजी वाहनों को विभिन्न सुरक्षा उपायों के अनुपालन में स्कूल कैब के रूप में पंजीकृत करने की अनुमति दी गई। हालांकि, 2015 के बाद दिल्ली सरकार ने दिशा-निर्देशों में बदलाव किया और ऐसे वाहनों का स्कूल कैब के रूप में पंजीकरण रोक दिया।

टॅग्स :दिल्लीTransport Department of Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी