लाइव न्यूज़ :

Train Accident: इटावा के पास नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस के कोच में आग लगी, लोगों को मामूली चोटें आईं, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 15, 2023 20:21 IST

Train Accident: दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। इटावा में नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में आग लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देआग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।लोगों को मामूली चोटें आईं लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रेन का सफर दोबारा शुरू करने को लेकर प्रयास जारी हैं।

Train Accident: उत्तर प्रदेश के इटावा के पास नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस के 3 कोच में आग लगी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे अधिकारी ने जानकारी दी। दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। इटावा में नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस के तीन डिब्बों में आग लग गई।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि प्राथमिक तौर पर ऐसा लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रेन का सफर दोबारा शुरू करने को लेकर प्रयास जारी हैं।

सवार एक यात्री ने कहा कि जब कोच में आग लगी तो हम किसी तरह कोच की खिड़की से बाहर निकले। कोच में आग बुझाने के लिए कोई उचित साधन नहीं थे। कोच से बाहर निकलने के दौरान कुछ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि बुधवार शाम उत्तर प्रदेश के इटावा के पास नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई।

इटावा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय कुमार ने बताया, "दिल्ली से दरभंगा जा रही एक ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई। दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।" उन्होंने बताया कि यह हादसा सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कुछ यात्री जख्मी भी हुए हैं। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने उनकी संख्या के बारे में बताने से इनकार कर दिया। एसपी ने कहा, "डॉक्टरों की एक टीम और एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है। आग कैसे लगी और उससे कितना नुकसान हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है।"

उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु उपाध्याय ने कहा कि इटावा के पास सराय भोपत जंक्शन के स्टेशन मास्टर ने नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल एक्सप्रेस के कोच संख्या एस 1 से धुआं निकलते देखा।

टॅग्स :भारतीय रेलउत्तर प्रदेशदिल्लीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप