लाइव न्यूज़ :

केरल में पृथक-वास नियमों का अनुपालन नहीं होने से बढ़ रही है टीपीआर : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: August 11, 2021 22:51 IST

Open in App

कोच्चि, 11 अगस्त केरल उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि राज्य में जांच संक्रमण दर (टीपीआर) पृथक-वास नियमों का उपयुक्त ढंग से अनुपालन नहीं किये जाने के कारण बढ़ रही है और भीड़भाड़ पर रोक या पूर्ण लॉकडाउन ही कोविड-19 के रोकथाम के मात्र विकल्प हैं।

अदालत ने सरकारी बेवरेज कोरपोरेशन (बेवको) की दुकानों पर नये कोविड दिशानिर्देशों का अनुपालन नहीं किये जाने पर चिंता प्रकट करते हुए यह टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि शराब खरीदने के लिए इन दुकानों पर लंबी कतारें होती हैं।

न्यायमूर्ति देवान रामचंद्रन ने कहा कि नये दिशानिर्देश, जिनमें बाहर जाने वाले के लिए टीके की कम से कम एक खुराक लगा होने या पिछले 72 घंटे के अंदर कराये गये आरटी-पीसीआर परीक्षण की निगेटिव रिपोर्ट होने या एक महीने के अंदर कोविड-19 से संक्रमित नहीं होने की शर्त लगायी गयी है, अन्य दुकानों की भांति शराब की दुकानों पर भी लागू हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो