लाइव न्यूज़ :

ताजमहल देखने के नियमों में भारी बदलाव, एक दिन में बस 3 घंटे खुलेंगे गेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 3, 2018 10:22 IST

ताज अब एक दिन में केवल  40,000 पर्यटक दीदार कर पाएंगे, इसका फैसला संस्कृति मंत्रालय की ओर से लिया गया है।

Open in App

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ताजमहल के संरक्षण के लिए कुछ नए कदम उठा सकता है। जिसके बाद ताज के दीदार करने वालों की संख्या तय की गई है। ताज अब एक दिन में केवल  40,000 पर्यटक दीदार कर पाएंगे। इसका फैसला संस्कृति  मंत्रालय की ओर से लिया गया है। जिसके मुताबिक17वीं सदी के इस स्मारक में घूमने की समय सीमा भी 3 घंटे की गई है। 

एक बैठक में संस्कृति सचिव रविंद्र सिंह ने मंगलवार को एएसआई के अधिकारियों, आगरा जिला प्रशासन के प्रतिनिधियों और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों के साथ यह फैसला किया गया।  मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है 40 हजार टिकट की ब्रिकी 40 हजार हो जाने के बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री को रोक दिया जाएगा।

अब तक ताज के दीदार पर नहीं है कोई रोक

अभी तक ताज महल को देखने वालों पर कोई पाबंदी नहीं हैं। पर्यटक अपनी मर्जी से कभी भी और कितनी भी देरी के लिए यहां रूक सकते हैं। जबकि किसी खास मौके आदि पर इन पर्यटकों की संख्या 60 से 70 हजार तक हो जाती है। जिसको संभालना सुरक्षाकर्मियों के लिए भी मुश्किल भरा हो जाता है। पर्यटकों की संख्या सीमित करने का फैसला नेशनल इन्वायरनमेंटल इंजीनियरिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) की रिपोर्ट में दी गयी अंतिम सिफारिश पर आधारित है।

संरक्षण कर पर  सरकार का हलफनामा 

दिसंबर में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को हलफनामा सौपा। जिसमें ताजमहल के संरक्षण और आगरा के विकास के लिए कई योजनाओं के बारे में सरकार ने बताया है। इनमें आगरा में ताज की सुरक्षा, डीजल जनरेटर पर पाबन्दी, सीएनजी वाहनों पर जोर, प्रदूषण पर नियंत्रण और पॉलीथिन पर पाबन्दी जैसे कदम भी शामिल किया गया हैं। 

टॅग्स :ताज महलयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार