लाइव न्यूज़ :

Top News 26 July: कारगिल विजय दिवस के आज 20 साल, इन बड़ी खबरों पर होगी नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2019 07:52 IST

गुरुग्राम जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से पूछताछ करेगी। इससे पहले गुरुवार को भी भूपेंद्र हुड्डा ईडी के सामने पेश हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकारगिल विजय दिवस के मौके पर आज देश भर में कई कार्यक्रमप्रो-कबड्डी लीग में तेलुगू टाइटंस और पटना पाइरेट्स के बीच मैच आज

कारगिल विजय दिवस के 20 साल

कारगिल में पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन विजय' के 20 साल पूरे होने के मौके पर आज देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस मौके पर शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीरों की शहादत को याद किया। इस पर भारतीय सेना की ओर से जम्मू-कश्मीर के द्रास वॉर मेमोरियल में खास कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद होंगे। 

भूपेंद्र हुड्डा से आज भी होगी पूछताछ

गुरुग्राम जमीन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से पूछताछ करेगी। इससे पहले गुरुवार को भी भूपेंद्र हुड्डा ईडी के सामने पेश हुए थे। पूछताछ के लिए हुड्डा गुरुवार को दोपहर में पहुंच गये थे। यह मामला गुरुग्राम में 1400 एकड़ जमीन में 95 प्रतिशत बिल्डर को बेचने का है।

गाजियाबाद: कावड़ यात्रा के कारण स्कूल बंद

सावन के महीने में कांवड़ यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 26 जुलाई से 30 जुलाई तक स्कूलों  को बंद रखने का फैसला लिया गया है। 

प्रो-कबड्डी लीग: तेलुगू टाइटंस और पटना पाइरेट्स के बीच मैच

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन का 10वें मैच में तेलुगू टाइटंस की टीम अपने चौथे मैच में पटना पाइरेट्स से भिड़ेगी। तेलुगू टाइटंस और पटना पाइरेट्स के बीच यह मैच हैदराबाद के गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को भारतीय समय के अनुसार शाम 8.30 बजे से खेला जाएगा। तेलुगू टाइटंस की टीम के लिए घरेलू लीग काफी खराब रहा है उसे अपने शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पटना पाइरेट्स की टीम भी अपने पहले मैच में हारकर यहां पहुंची है। वही, आज के ही दूसरे मैच में गुजरात फॉर्च्यूनजायंट्स के खिलाफ पहली जीत के इरादे से यूपी योद्धा की टीम उतरेगी। यह मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।

टॅग्स :कारगिल विजय दिवसहरियाणाराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण