लाइव न्यूज़ :

Top News: ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की जमानत पर सुनवाई, फिटनेस पर पीएम मोदी करेंगे विराट कोहली से बात

By विनीत कुमार | Updated: September 24, 2020 06:42 IST

Top News: रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बुधवार को भारी बारिश के कारण बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी थी। ऐसे में आज इस पर सुनवाई संभव है। वहीं, आईपीएल में आज किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला है।

Open in App
ठळक मुद्देTop News: फिटनेस पर पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे आज संवाद, विराट कोहली सहित मिलिंद सोमन और कई अन्य लोग होंगे मौजूदIPL में आज पंजाब और बेंगलुरु के बीच मुकाबला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे 43 पुलों को उद्घाटन

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती की जमानत पर सुनवाई

रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर आज बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। ये सुनवाई कल ही होनी थी। हालांकि, मुंबई में भारी बारिश की वजह से हाई कोर्ट ने बुधवार की कार्यवाही स्थगित कर दी और अब आज सुनवाई होने की संभावना है।  रिया चक्रवर्ती ने कोर्ट में दायर जमानत याचिका में कहा है कि वह निर्दोष हैं और एनसीबी 'जानबूझ कर' उन पर और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगा रहा है। उन्होंने कहा कि वह 'विच हंट' का शिकार हुई हैं। 

फिटनेस पर पीएम मोदी का संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिट इंडिया अभियान की पहली वर्षगांठ पर फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने वाले भारतीय क्रिक्रेट टीम के कप्तान विराट कोहली, अभिनता मिलिंद सोमन, मशहूर डायटीशियन रुजुता दिवेकर और आम नागरिकों से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में फिटनेस और अच्छे स्वास्थ्य के बारे में मोदी मार्गदर्शन देंगे और अपनी फिटनेस यात्रा के अनुभव भी साझा करेंगे।

बकाये वेतन पर डीयू के शिक्षकों की याचिका पर सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट आज दिल्ली यूनिवर्सिटी के शिक्षकों की याचिका पर सुनवाई करेगी। इसमें डीयू से संबद्ध और दिल्ली सरकार द्वारा पूरी तरह से वित्त पोषित कॉलेजों को पिछले चार महीनों से लंबित उनका वेतन जारी करने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। याचिका में कहा गया है कि इन शिक्षकों के अलावा अन्य कर्मचारी, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को भी मई, जून, जुलाई और अगस्त महीने का वेतन नहीं मिला है। 

IPL 2020: आज पंजाब और बेंगलुरु के बीच मुकाबला

आईपीएल के छठे मैच में आज किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आमने-सामने होंगे। यह मैच दुबई में खेला जाएगा। दोनों टीमों का इस सीजन में ये दूसरा मैच होगा। किंग्स इलेवन पंजाब को जहां अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा था वहीं रॉयल चैलेंजर्स ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था। इससे पहले कल खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की।

राजनाथ सिंह करेंगे 43 पुलों को उद्घाटन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू कश्मीर के सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्मित 43 पुलों को आज राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 43 पुलों में लद्दाख के भी सात पुल शामिल हैं, जो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हैं और ये सशस्त्र बलों की सैनिकों और हथियारों के आवागमन में मदद करेंगे। चीन से तनाव से बीच इसके अलावा इन पुलों में से 10 जम्मू कश्मीर में, दो हिमाचल प्रदेश में, आठ-आठ उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश और चार-चार सिक्किम और पंजाब में स्थित हैं

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरिया चक्रवर्तीराजनाथ सिंहदिल्ली विश्वविद्यालयबॉम्बे हाई कोर्टफिट इंडिया अभियान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?