लाइव न्यूज़ :

Top news- क्रिकेट के भगवान से आगे निकलीं शेफाली वर्मा, 5 एकड़ जमीन पर 26 नवंबर को बैठक

By भाषा | Updated: November 10, 2019 15:10 IST

राष्ट्रीय राजधानी में चल रही हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में आंशिक रूप से सुधार दर्ज किया गया लेकिन इसके बावजूद रविवार सुबह भी प्रदूषण का स्तर ‘खराब’ श्रेणी में रहा।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी अदालत का यह फैसला देश में रह रहे हजारों भारतीयों के लिये तत्काल राहत देने वाला है।स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों के करीब एक दर्जन निष्क्रिय खातों के लिए कोई दावेदार सामने नहीं आया है।

‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से रविवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर अयोध्या में 5 एकड़ जमीन लेने के मामले पर 26 नवंबर को प्रस्तावित अपनी बैठक में फैसला करेगा।

शिवसेना के नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि यदि महाराष्ट्र में कोई और सरकार गठित नहीं कर पाता है तो उनकी पार्टी अपनी अगली रणनीति की घोषणा करेगी।

राष्ट्रीय राजधानी में चल रही हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में आंशिक रूप से सुधार दर्ज किया गया लेकिन इसके बावजूद रविवार सुबह भी प्रदूषण का स्तर ‘खराब’ श्रेणी में रहा।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का नाम ‘उड़ान प्रतिबंध’ सूची में होने की वजह से इलाज के लिए लंदन जाने की उनकी योजना अधर में लटक गई है।

अमेरिका की एक अदालत ने एच-1बी वीजाधारकों के जीवनसाथियों को देश में काम करने की इजाजत देने के लिए ओबामा शासन के दौरान शुरू की गई योजना को अवैध घोषित करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। अमेरिकी अदालत का यह फैसला देश में रह रहे हजारों भारतीयों के लिये तत्काल राहत देने वाला है।

स्विट्जरलैंड के बैंकों में भारतीयों के करीब एक दर्जन निष्क्रिय खातों के लिए कोई दावेदार सामने नहीं आया है। ऐसे में यह आशंका बन रही है कि इन खातों में पड़े धन को स्विट्जरलैंड सरकार को स्थानांतरित किया जा सकता है।

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अक्टूबर में उत्पादन में 20.7 प्रतिशत की कटौती की है। यह लगातार नौवां महीना है जब देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने अपना उत्पादन घटाया है।

शेफाली वर्मा (73) और स्मृति मंधाना (67) की सलामी जोड़ी की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान वेस्टइंडीज पर 84 रन की आसान जीत हासिल की।

पंद्रह साल की शेफाली वर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने वाली भारत की सबसे युवा खिलाड़ी बन गयी और उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 30 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। 

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलासचिन तेंदुलकरखेलक्रिकेटअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपनरेंद्र मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण